राम मंदिर में चढ़ावा चोरी राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष  बेहद तीखी नोक-झोंक/ जनजाति क्षेत्रों में नगरपालिकाएं बनाने के याचिका पर से इनकार/जवाब से डर हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खरगे

Share

अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में नगरपालिकाएं बनाने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इनकार

नयी दिल्ली: चार अगस्त (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उस जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें अनुसूचित जनजाति (एसटी) क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले शहरी इलाकों में नगरपालिकाएं गठित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह मुद्दा विधायिका के अधिकार क्षेत्र में आता है।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष  बेहद तीखी नोक-झोंक

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर मंगलवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष
और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बेहद तीखी नोक-झोंक हुई जिसके कारण हुए हंगामे के चलते
सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।सभापति सी पी राधाकृष्णन ने विधायी दस्तावेज सदन
के पटल पर रखे जाने के बाद जैसे ही शून्यकाल की कार्यवाही शुरू करनी चाही विपक्षी सदस्यों ने अपनी जगह से
उठकर तेज आवाज में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया। श्री राधाकृष्णन ने नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी बात रखने का मौका दिया। श्री खरगे ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को बहुमूल्य भेंटों, जमीन की खरीद-फरोख्त और दान को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रस्ट का गठन सरकार ने किया था और प्रधानमंत्री ने इस बारे में घोषणा की थी। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी श्री मोदी मौजूद थे। इस सब को देखते हुए सरकार तथा प्रधानमंत्री की चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जवाबदेही बनती है। उन्होंने कहा कि अब सीबीआई, ईडी और अन्य प्रवर्तन एजेन्सियां कहां हैं इस मामले की जांच क्यों नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और इन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इसका सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कड़ा विरोधी किया और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों के बीच बेहद तीखी नोक-झोंक और
नारेबाजी हुई।

 जवाब से डर हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खरगे

नयी दिल्ली: चार अगस्त (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर जवाब देने से ‘‘डरे हुए’’ हैं या फिर संसद का अपमान कर रहे हैं।खरगे ने इन दोनों मुद्दों पर सच्चाई सामने लाने के लिए संसद के दोनों सदनों में चर्चा कराने की मांग की।

भागवत-  बैठछात्रक  की अगुवाई ‘जेन Z’ को करनी चाहिए- अभिजीत 

छत्रपति संभाजीनगर: (4 अगस्त) मुंबई में RSS प्रमुख मोहन भागवत और छात्रों के बीच होने वाली बातचीत से पहले, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत डिपके ने मंगलवार को कहा कि युवाओं के साथ बातचीत का स्वागत है, लेकिन अगर इसकी अगुवाई युवा या ‘जेन Z’ (Gen Z) के लोग करें तो यह और भी बेहतर होगाभागवत 6 अगस्त को महाराष्ट्र की राजधानी में ‘जेन अल्फा’ (Gen Alpha) और ‘जेन Z’ (Gen Z) के छात्रों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर के 100 से ज़्यादा शहरों से 15 से 19 साल की उम्र के 2,000 से ज़्यादा छात्र शामिल होंगे।गौरतलब है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेतृत्व में हुए युवा प्रदर्शनों के बाद, 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles