कंकाली देवी मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह में 157 जोडे़ बधे परिणाय सूत्र में

Share

पवित्र वेद मंत्रों और कुरान की पवित्र अयातों के साथ विवाह और निकाह के पवित्र बंधन में बधे वर-वधु

शहडोल

16 मार्च 2023- मध्‍प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना मध्‍यप्रदेश के गरीब और कमजोर तबके के लोगो के लिये वरदान साबित हो रही है। मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना के अंतर्गत मध्‍यप्रदेश में हजारो दम्‍पतियों ने विवाह के पवित्र गठबंधन में बधकर सुखद दाम्‍पत्‍य जीवन जी रहे है और मध्‍यप्रदेश शासन की इस अभिनव और पवित्र योजना के प्रति आभार व्‍यक्‍त कर रहे है। शहडोल संभाग में मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है। जहां कमजोर एवं गरीब तबके के युवा विवाह के पवित्र गठबंधन में बधकर सुखद दाम्‍पत्‍य जीवन जी रहे है। इसी कड़ी में आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के कंकाली देवी मंदिर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयेाजित किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 157 जोड़ो ने पवित्र वेद मंत्रों के साथ अग्नि के फेरे लिये वहीं मुस्लिम समाज के 5 जोड़ो ने पवित्र कुरान की अयातों के साथ निकाह के पवित्र गठबंधन में बंधे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles