
मुंबई, 22 मार्च 
कंपनी संचालन और बही-खाते में गड़बबड़ी को लेकर चिंता के बीच उद्योगपति गौतम अडाणी के नेटवर्थ में 60 फीसद का नुकसान हुआ है और वह दुनिया के अरबपतियों की सूची में खिसकर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी उनसे आगे निकलते हुए सबसे अमीर भारतीय बन गए।
एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, पिछले साल से अगर तुलना की जाए तो अडाणी को इस वर्ष हर
सप्ताह औसतन 3,000 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है और कुल मिलाकरउनका नेटवर्थ उच्चतम स्तर से 60 फीसद घट गया है।इसके साथ मार्च के मध्य में उनकी कुल संपत्ति 53 अरब डालर रह गई। रपट के अनुसार, अंबानी को भी इस दौरान नुकसान हुआ। लेकिन इसके बावजूद वह अडाणी को पीछे छोड़ते हुए सबसे धनाढ्य भारतीय बन गए। उनका नेटवर्थ इस दौरान 20 फीसद घटकर 82 अरब डालर पर आ गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में रपट प्रकाशित कर अडाणी समूह पर बही-खाते और शेयरों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। (SABHAR भाषा)।
गुजरात इंडिया कंपनी (ईस्ट इंडिया कंपनी नहीं )का एक कारोबारी सरकारी मदद से दुनिया में दूसरे नंबर के बड़े आदमी बने गौतम अदानी ने जब भारतीय पत्रकारिता को धता बताने वाली हरकत की तो दुनिया की पत्रकारिता के चलते वे दूसरे स्थान से 23 में स्थान पर पहुंच गए हैं तब जबकि भारतीय संसद ने अभी जेपीसी जांच की घोषणा नहीं की है उधर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वह जेपीसी की मांग को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी..

