
दिल्लीआम आदमी पार्टी ( AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार (13 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार (Vibhav Kumar) पर उनके साथ मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के अंदर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल ने कथित कहासुनी के बाद पीसीआर को कॉल भी किया था। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे दो फोन कॉल किए गए थे। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची थी। मुख्यमंत्री के आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली: 13 मई (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की जांच के लिए एक टीम भेजेगा।एनसीडब्ल्यू ने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक पत्र भी भेजेगा।
नयी दिल्ली: 13 मई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जिसके मुताबिक 90 प्रतिशत और 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों की संख्या में पिछले साल की तुलना में क्रमश: 1,400 और 4000 की वृद्धि हुई है।आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले उत्तीर्ण प्रतिशत में भी आंशिक वृद्धि हुई है और यह 87.33 से बढ़कर 87.98 प्रतिशत हो गया है। इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है और छात्रों के मुकाबले छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 6.40 प्रतिशत अधिक है।
मध्यप्रदेशमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा।श्री राजन ने बताया कि सभी आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक 68.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा) में 71.53 प्रतिशत, क्र.-22 उज्जैन (अजा) में 70.44 प्रतिशत, क्र.-23 मंदसौर में 71.76 प्रतिशत, क्र.-24 रतलाम (अजजा) में 70.61 प्रतिशत, क्र.-25 धार (अजजा) में 67.55 प्रतिशत, क्र.-26 इंदौर में 56.53 प्रतिशत, क्र-27 खरगौन (अजजा) में 70.80 प्रतिशत एवं क्र.-28 खंडवा में 68.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

