कश्मीर में मतदान ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया-राष्ट्रपति/शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Share

  नई दिल्ली: 27 जून (भाषा)   भारतीययुवा कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में कथित धांधली के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया और छात्रों के लिए न्याय तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।युवा कांग्रेस का कहना है कि उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीजार्च किया जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।

नयी दिल्ली: 27 जून  समाचार एजेंसी भाषा के अनुसारदेश में हाल में हुए आम चुनाव के दौरान कश्मीर में हुए मतदान में कई रिकॉर्ड टूटने की ओर ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन चुनाव के माध्यम से घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे और घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठित नयी सरकार के आने वाले बजट की ओर संकेत करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा, सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है तथा कृषि उपजों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाया गया है।राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है और भारतीय किसान इस मांग को पूरा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है।

नयी दिल्ली: 27 जून समाचार एजेंसी भाषा के अनुसारराहुल ने लोकसभा में आपातकाल वाले प्रस्ताव को लेकर बिरला के समक्ष आपत्ति जताई|लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को सदन के अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उनके द्वारा सदन के भीतर आपातकाल का उल्लेख किए जाने को लेकर यह कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई कि यह कदम राजनीतिक था और इससे बचा जा सकता था।कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद भवन में बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिस दौरान गांधी ने सदन में अध्यक्ष द्वारा आपातकाल का उल्लेख किए जाने का मुद्दा भी उठाया।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles