महाकुम्भ-25 के पहले अमृत स्नान किन्नर अखाड़े ने राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की/ नागा साधू बने आकर्षण का केंद्र/ डॉलर के मुकाबले  86.62रुपया, 

Share

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले  86.62 मुंबई: रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से उबरकर मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे बढ़कर 86.62 (अनंतिम) पर बंद हुआ, क्योंकि अमेरिकी मुद्रा रिकॉर्ड ऊंचाई से पीछे हट गई।मैक्रोइकोनॉमिक आंकड़े जारी होने के बाद घरेलू इक्विटी बाजारों में कुछ सुधार ने भी भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया, हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी फंडों के निरंतर निकासी के कारण यह दबाव में रहा।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.57 पर खुला और दिन के कारोबार में 86.45 के उच्चतम स्तर को छूने के बाद डॉलर के मुकाबले 86.62 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 8 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

 

महाकुम्भ नगर: 14 जनवरी (भाषा) महाकुम्भ 2025 के प्रथम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना।त्रिवेणी तट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने किया अमृत स्नान, राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की

महाकुंभ नगर: महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के पावन अवसर पर किन्नर अखाड़े ने मंगलवार को संगम में पवित्र डुबकी लगाई और देश के कल्याण और प्रगति की प्रार्थना की।

 महाकुंभ का पहला प्रमुख स्नान सोमवार को ‘पौष पूर्णिमा’ के अवसर पर हुआ, जबकि अखाड़ों या हिंदू मठों के सदस्यों ने मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर अपना पहला स्नान किया।हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए किन्नर अखाड़े के सदस्य संगम की ओर बढ़े। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी एक छत्र के नीचे अखाड़े के अन्य महामंडलेश्वरों के साथ संगम में चले।

सागर(पश्चिम बंगाल):(भाषा) मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम ‘गंगासागर’ में पवित्र स्नान करने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप पर पहुंचे हैं।

अनूपपुर कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव एवं अमरकंटक नर्मदा महोत्सव की तैयारी के संबंध में पत्रकारों से चर्चा की। कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के अंतर्गत शासन स्तर पर अनूपपुर जिले को 5000 करोड़ रुपए का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके अनुरूप अनूपपुर जिले द्वारा 21000 करोड़ के प्रस्ताव आमंत्रित किया जा चुका है। जिले में थर्मल पावर प्लांट, होटल उद्योग, सीमेंट प्लांट, टूरिज्म इत्यादि के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जो जिले के विकास एवं इन्वेस्टमेंट की दिशा में अच्छा एवं सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के अवसर पर अनूपपुर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जा रहे है। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में हो रहे नवाचार एवं अच्छे कार्यों में मीडिया की संरचना सबसे महत्वपूर्ण है तथा उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आने हेतु आमंत्रित किया।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles