पहलगाम हमले14 दिन; सुरक्षा व्यवस्था को “मजबूत नहीं करने” के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए-खड़गे

Share

सुरक्षा परिषद ने भारत-पाक के बीच तनाव पर बंद कमरे में चर्चा की, ‘संयम’ बरतने का आह्वान किया.

रांची: (6 मई) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले महीने पहलगाम आतंकी हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था।इस बात पर गौर करते हुए कि सर्वदलीय बैठक के दौरान केंद्र ने पहलगाम नरसंहार में “खुफिया विफलता” को स्वीकार किया, खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार को इस तरह की जानकारी के बाद भी कश्मीर में लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को “मजबूत नहीं करने” के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।खड़गे के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले में कथित खुफिया विफलता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना का उद्देश्य “सुरक्षा बलों का मनोबल गिराना” था।झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में जब “आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है” खड़गे की टिप्पणी “अनावश्यक” थी।

झारखंड की राजधानी रांची में ‘संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि उन्हें “जानकारी मिली है कि हमले से तीन दिन पहले मोदी जी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसीलिए मोदी जी ने कश्मीर का अपना दौरा रद्द कर दिया”। कांग्रेस प्रमुख ने पूछा, “जब एक खुफिया रिपोर्ट कहती है कि आपकी सुरक्षा के लिए वहां जाना उचित नहीं है, तो आपने लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी सुरक्षा, खुफिया, स्थानीय पुलिस और सीमा बल को क्यों नहीं सूचित किया।” उन्होंने यह भी दावा किया, “जब आपको (पीएम) जानकारी मिली, तो आपने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, लेकिन वहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए और बल नहीं भेजे।” 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। खड़गे ने दावा किया, “भारत एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। केंद्र ने सर्वदलीय बैठक के दौरान खुफिया विफलता को स्वीकार किया। आपने (पीएम मोदी) स्वीकार किया कि खुफिया खामी थी। जब केंद्र को संभावित आतंकी हमले के बारे में पता था, तो उसने लोगों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था क्यों नहीं बनाई?”

उन्होंने पूछा, “क्या केंद्र को पहलगाम हमले में हुई मौतों के लिए जवाबदेह नहीं होना चाहिए, जब उसने खुफिया विफलता को स्वीकार कर लिया है।” खड़गे ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए केंद्र के साथ खड़ी है, क्योंकि देश सर्वोच्च है और पार्टी, धर्म और जाति से परे है।

संयुक्त राष्ट्र:6 मई (भाषा) भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बंद कमरे में इस मुद्दे पर चर्चा की, जिसमें राजदूतों ने संयम बरतने और संवाद करने का आह्वान किया

ह्यूस्टन:6 मई (भाषा) सांसद श्री थानेदार ने अमेरिकी प्रशासन पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले पर सुस्त प्रतिक्रिया दिखाने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली: छह मई (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद से निपटने के लिए ‘साहसिक निर्णय’ लिए हैं। उन्होंने इस खतरे को समाप्त करने के लिए सभी निर्णयों के प्रति अपना व अपनी पार्टी का समर्थन व्यक्त किया।देवेगौड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें आतंकवादियों को सबक सिखाने की जरूरत है। यह पहली बार है कि किसी प्रधानमंत्री ने ऐसे साहसिक कदम उठाए हैं। किसी भी प्रधानमंत्री ने सेना को इतना ऊंचे स्तर का अधिकार नहीं दिया है।

शहडोल   माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के हाई स्कूल एंव हायर सेकेन्ड्री के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें शहडोल जिले के  कक्षा 12वीं कला संकाय में कुमारी हीना देवी आत्मज भम्मू बंजारा ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल ने कला समूह में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थाना प्राप्त किया है। इसी तरह कुमारी सौम्या तिवारी आत्मज शैलेश तिवारी ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल ने कला संकाय में 500 में से 482 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह जीव विज्ञान समूह में कुमार दिशा जसुजा आत्मज  अजीत जसुजा टाइम पब्लिक स्कूल टीपीएस शहडोल ने 500 मे से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 6वां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कक्षा 10वीं में वैभव कुमार सिंह आत्मज  सत्यपाल सिंह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ार शहडोल ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों, उनके शिक्षकों तथा अभिभावकों एवं परिजनों को कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों की मेहनत से जिले का नाम प्रदेश स्तर में रेाशन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी। उन्होनें कहा कि समन्वित प्रयासों से शहडोल जिले का बेहतर परीक्षा परिणाम आया है। आगे भी इसी तरह के प्रयासों से जिले में शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने कहा कि मेधावी छात्र और अधिक मेहनत कर लक्ष्य को प्राप्त करें, जिला प्रशासन उनका  हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा। आपने कहा कि बच्चे अपना भविष्य स्वयं तय करें तथा अपनी पहचान बनाएं। सलेक्टेड एवं शार्टकट अध्ययन की जगह विस्तारित अध्ययन पर जोर दें। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्वयं को तैयार करें। आपने  मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए  उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles