एसआईआर, विद्यार्थियों को हिरासत में// राजस्थान- दौसा में पिकअप- ट्रक भिड़ंत, 7 बच्चों समेत 11 की मौत, आठ अन्य घायल

Share

नयी दिल्ली: 13 अगस्त (भाषा)लोकसभा को भंग करना पहला कदमतृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची का निष्पक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने की दिशा में लोकसभा को भंग करना पहला कदम होना चाहिए।तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एसआईआर को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए न कि केवल चुनिंदा चुनावी राज्यों में।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे उसके कई छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।यह विरोध प्रदर्शन विश्वविद्यालय के गेट के बाहर हुआ।

चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में ‘मृत घोषित लोगों’ से राहुल ने की मुलाकात

नयी दिल्ली: 13 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात की है जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित तौर पर इस आधार पर मतदाता सूची से हटा दिया गया कि उनकी मौत हो चुकी है।

राजस्थान- दौसा में पिकअप- ट्रक भिड़ंत, 7 बच्चों समेत 11 की मौत, आठ अन्य घायल

जयपुर: 13 अगस्त (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात बच्चों और चार महिलाओं की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दीदौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा मनोहरपुर के पास हुआ।उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे।उन्होंने कहा, ‘‘पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। पिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ।’’पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर है।प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के दौसा में एक दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

महाभियोग से बचने के लिए न्यायमूर्ति वर्मा के पास इस्तीफा ही एकमात्र विकल्प: नियम

नयी दिल्ली: 13 अगस्त (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की है और ऐसे में संसद द्वारा पद से हटाए जाने से बचने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पास इस्तीफा ही एकमात्र विकल्प बचा है।जांच समिति में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद कुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी वी आचार्य शामिल होंगे।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles