
डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा बढ़कर 94.27 पर
मुंबई: 27 अप्रैल (भाषा) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 94.15 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक अनिश्चितता, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के बावजूद रुपया बढ़त में रहा।मुंबई (ईएमएस)। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर की निरंतर मांग और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान से घरेलू मुद्रा दबाव में है।
नई दिल्ली(ईएमएस)।
देशभर में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से अब राहत मिलने की उम्मीद है। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के बाद, मौसम विभाग ने आगामी 12 घंटों में तेजी से बदलाव की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, हवा के रुख में बदलाव और बढ़ती नमी के कारण अगले कुछ दिनों में आंधी, बारिश और तूफान का दौर शुरू होगा। यह मौसमी बदलाव जहां एक ओर तपिश से राहत दिलाएगा, वहीं दूसरी ओर इसके साथ कुछ प्राकृतिक चुनौतियां भी आ सकती हैं, जिनके प्रति लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। भूमध्य सागर से आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) अब उत्तर भारत में सक्रिय हो चुके हैं। ये मौसमी प्रणालियाँ आमतौर पर गर्मी की लंबी लहरों को तोड़ने में सहायक होती हैं। 27 अप्रैल की शाम से ही इन विक्षोभों का असर दिखना शुरू हो जाएगा और 28 से 30 अप्रैल के बीच इनका प्रभाव और अधिक तीव्र होगा। इस दौरान देश के कई हिस्सों में तेज गर्जना के साथ बारिश, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। हालांकि यह बदलाव गर्मी से राहत देगा, लेकिन तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने की घटनाएं फसलों और जनजीवन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

