ईडी ने अंबानी का फ्लैट, फार्महाउस कुर्क किया/ रुपया 94.39 प्रति डॉलर/ पेट्रोल, डीजल कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं//जज शर्मा के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ ऐलान,बापू होते तो दौड़ा देते-मंत्री मिश्रा

Share

मुंबई (ईएमएस)। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और महीने के अंत में डॉलर की मांग में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव बना रहा। साथ ही सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान भी देखने को मिला।

धन शोधन मामला: ईडी ने अनिल अंबानी का फ्लैट, उनके बेटे का फार्महाउस कुर्क किया

नयी दिल्ली: 28 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ बैंक “धोखाधड़ी” से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित फ्लैट और उनके बेटे जय अंशुल अंबानी के संयुक्त स्वामित्व वाले खंडाला स्थित फार्महाउस को 3,034 करोड़ रुपये के कुर्की आदेश के तहत कुर्क कर लिया है।ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी कुर्की इन संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने और बैंकों तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए की गई है।

विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं: सरकारी अधिकारी

नयी दिल्ली: 28 अप्रैल (भाषा) एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार की पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में मतदान समाप्त होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलों को खारिज किया।पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में रिकॉर्ड चौथे साल भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पिछले दो महीनों में कच्चा तेल 50 प्रतिशत से अधिक महंगा हो गया है। लागत और बिक्री मूल्य के बीच बढ़ते अंतर के कारण सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। कुछ अनुमानों के अनुसार यह दैनिक नुकसान लगभग 2,400 करोड़ रुपये है।

जज स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ का ऐलान/बापू होते तो दौड़ा देते-मंत्री मिश्रा

नई दिल्ली (ईएमएस)। केजरीवाल ने हाई कोर्ट जज स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ का ऐलान किया है। आज वे दल-बल के साथ राजघाट पहुंचे। केजरीवाल के इस कदम पर कपिल मिश्रा ने तीखा हमला बोला है। कहा- बापू जिंदा होते तो लाठी लेकर दौड़ा देते। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट जज स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान कर चुके हैं। सोमवार को वो सोशल मीडिया के जरिए सामने आए और करीब 10 मिनट में अपनी बात कही। उन्होंने जज शर्मा पर पक्षपात होने का आरोप लगाया और कहा कि वे अंतरआत्मा की आवाज को सुनते हुए गांधीजी के सत्याग्रह की राह पर चलेंगे। मंगलवार को केजरीवाल आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं संग राजघाट पहुंचे और बापू का आशीर्वाद लिया।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles