
प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना और कामना की कि सभी का जीवन प्रसन्नता, सौभाग्य और सफलता से भरा रहे।प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखानवरात्रि में आज साहस, शांति और दिव्य शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की करबद्ध वंदना! उनकी कृपा से सबका कल्याण हो। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य एवं सफलता से सदैव परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना है।”’
यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला फिलहाल टला
नयी दिल्ली: 13 अक्टूबर (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने मंगलवार को यूपीआई उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाने का फैसला टाल दिया। इसे लागू करने की नई तारीख दिवाली के बाद तय की जाएगी।एनपीसीआई की पिछले महीने जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) को होने वाले यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत शुल्क (एमडीआर) लगाया जाना था।
इस्तीफा ज्ञानेश कुमार का जंतर-मंतर पर ही होगा।’
दिल्ली का जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं रह गया है। लेकिन, कॉजपा के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है- ‘प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा। इस्तीफा ज्ञानेश कुमार का जंतर-मंतर पर ही होगा।’ इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं सहित आशुतोष रांका को यह मांग करते पाया गया कि जंतर-मंतर लेके रहेंगे।
जंतर-मंतर पर फैसला निंदनीय है, इसका पुरजोर विरोध करेंगे : माकपा
नयी दिल्ली: 13 अक्टूबर (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के स्थल के रूप में गैर-अधिसूचित किए जाने के फैसले की मंगलवार को निंदा की और आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य असहमति को दबाना तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को कमजोर करना है।दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल के रूप में गैर-अधिसूचित कर दिया था और रामलीला मैदान, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी मैदान तथा पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को वैकल्पिक स्थल घोषित किया था। यह आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वैकल्पिक स्थलों पर विचार के लिए गठित समिति की सिफारिशों के बाद जारी किया गया।CJP के दास और रंका को जंतर-मंतर में घुसने पर हिरासत में लिया गया; डिपके ने कहा, ‘विरोध को गैर-कानूनी नहीं ठहराया जा सकता’
नई दिल्ली: (13 अक्टूबर) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। CJP ने बताया कि भारी बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा के बावजूद वे जंतर-मंतर पहुँच गए थे।
EC-SIR मामला: याचिका सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं हुई
नई दिल्ली: (13 अक्टूबर) 12 अक्टूबर को हुए बड़े मार्च के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के 10 प्रमुख नेताओं की ओर से दायर याचिका मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं हो पाई, क्योंकि रजिस्ट्री की ओर से बताई गई कमियां अभी तक दूर नहीं की गई हैं।सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 कमियां बताई थीं। इनमें मामले में सह-याचिकाकर्ता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आईडी कार्ड की साफ कॉपी न होना भी शामिल है।रजिस्ट्री ने याचिका में कुछ ऐसे पन्नों की ओर भी इशारा किया था जो या तो पढ़ने लायक नहीं थे या फिर गायब थे।
सांसद अकोइजम के निलंबन को लेकर राष्ट्रपति से मिलीं भाजपा की महिला सांसद
नयी दिल्ली: 13 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लोकसभा से निलंबित करने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।\

