जनगणना भी ‘‘खतरनाक तरीके से प्रभावित’’ की जाएगी/ नगर में दुर्गा उत्सव की धूम/वित्त मंत्रालय ने  कहा,देश के आईडीबीआई निजीकरण अभियान में एक बड़ा मील का पत्थर

Share

 

जनगणना भी ‘‘खतरनाक तरीके से प्रभावित’’ की जाएगी ; भाजपा-आरएसएस कार्यकताओं के लिए ‘रोजगार गारंटी योजना’ शुरू की: कांग्रेस

नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने जनगणना-2027 के लिए प्रगणकों की पात्रता का दायरा बढ़ाए जाने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तरह जनगणना भी ‘‘खतरनाक तरीके से प्रभावित’’ की जाएगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ‘‘साजिशों की कोई सीमा नहीं है।’’पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि केंद्र की सरकार ने जनगणना 2027 के लिए पात्र प्रगणकों की सूची का विस्तार किया है और इसके पीछे ‘‘बहुत कुटिल मंशा’’ है।

शहडोल नगर में दुर्गा उत्सव की धूम,शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग
शहडोल। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहडोल नगर में दुर्गा उत्सव की धूम मची हुई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थापित पंडाल आकर्षक लाइटिंग और भव्य सजावट से जगमगा रहे हैं। रात होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से सजे ये पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।
इंदिरा चौक नवदुर्गा उत्सव समिति सहित कई समितियों ने बड़े आकार की देवी
प्रतिमाएं स्थापित की हैं। पंडालों के आसपास के मार्ग और चौराहों को भी खास तरीके से सजाया गया है। समिति सदस्यों के अनुसार इस बार बिजली की लाइटिंग और आधुनिक सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे शहर की रौनक पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
नगर के प्रमुख मंदिरों और पंडालों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हो रही है। आरती, भजन और कथा का कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। सामाजिक एकजुटता का अनोखा नजारा भी देखने को मिल रहा है, जहां सभी वर्ग के लोग एक साथ मां की आराधना में शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली: महिला संगठनों का मार्च, ‘प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न’ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा) महिला संगठनों ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान महिलाओं और ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारियों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर मार्च निकाला और ‘‘आप हमें धमका सकते हैं, लेकिन हमारी आवाज नहीं दबा सकते’’ के नारे लगाए।महिला प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर बढ़ीं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित यौन उत्पीड़न और लैंगिक हिंसा के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

देश के आईडीबीआई निजीकरण अभियान में एक बड़ा मील का पत्थर;वित्त मंत्रालय ने  कहा
अदालत का फैसला, बजट भाषण आईडीबीआई बैंक विनिवेश में नीति के क्रमिक विकास को दर्शाते हैं: मंत्रालय

नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा) वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि आईडीबीआई (निरसन) अधिनियम, 2003 का विधायी इतिहास, दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले और लगातार आम बजट भाषण से आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश की दिशा में सरकार की नीति के क्रमिक विकास का पता चलता है।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को लगभग 53,000 करोड़ रुपये में आईडीबीआई बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी थी। यह सौदा भारत के वित्तीय क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश और देश के बैंकिंग निजीकरण अभियान में एक बड़ा मील का पत्थर है।

लहरा दो तिरंगा’: निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर दिल्ली पुलिस ने कई FIR दर्ज कीं
नई दिल्ली: (17 अक्टूबर) सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले, कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा (prohibitory orders) के कथित उल्लंघन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कई FIR दर्ज की हैं।सूत्र ने बताया, “लोगों से वहां से हट जाने की बार-बार घोषणा किए जाने के बावजूद, शुक्रवार को कनॉट प्लेस और उसके आसपास भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी।”भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा में कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लोगों के बड़ी संख्या में इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई थी।शुक्रवार को भारी पुलिस तैनाती के बीच, CJP के सैकड़ों समर्थकों और छात्र कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस में कई जगहों पर अचानक विरोध प्रदर्शन (flash protests) किए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles