शहडोल में दुर्गा उत्सव की धूम रही एक तरफ गरबा का राजनीतिक डांस भीड़ का कारण रहा तो दूसरी तरफ एक दुर्गा मंडप में काली डांस का आकर्षण चर्चा का केंद्र बना।
नेपाल ने भारतीय बिस्किट ‘प्रियागोल्ड’ बिक्री पर रोक लगाई
काठमांडू: (19 अक्टूबर) नेपाल के अधिकारियों ने भारत की ‘सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड’ द्वारा बनाए जाने वाले ‘प्रियागोल्ड’ बिस्किट के आयात, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।सोमवार को एक नोटिस जारी करते हुए, नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने भारत की ‘सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड’ द्वारा निर्मित ‘प्रियागोल्ड’ बिस्किट के आयात, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। विभाग ने इस उत्पाद को ‘घटिया’ (सब-स्टैंडर्ड) करार दिया है।
भारत के खाद्य नियामक FSSAI ने ‘प्रियागोल्ड’ बिस्किट बनाने में पशुओं के चारे (चोकर) का इस्तेमाल करने और अन्य गंभीर नियमों के उल्लंघन के लिए ‘सूर्या फूड एंड एग्रो’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गायिका नेहा सिंह के खिलाफ ‘मानहानिकारक’ खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया
नयी दिल्ली: 19 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को उन खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि एक समाचार चैनल ने गायिका नेहा सिंह राठौर को देह व्यापार गिरोह से जोड़कर मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की।खबरें हैं कि समाचार चैनल ने राठौर के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक रिपोर्ट प्रसारित की थी। गायिका का आरोप है कि चैनल ने उन्हें देह व्यापार में शामिल बताकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च किया; सांसद अकोइजम को पार्टी से निकालने की मांग
नयी दिल्ली: 19 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्वोत्तर राज्यों के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद अंगोमचा विमल अकोइजम को पार्टी से निकाले जाने की मांग करते हुए सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया और कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च किया।भाजपा दिल्ली इकाई की महासचिव योगिता सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर आंध्र स्कूल के पास एकत्र हुए। दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सी. एल. मीणा भी प्रदर्शन में मौजूद थे।
राहुल की ‘एक्सपायरी डेट’ वाली टिप्पणी हास्यास्पद : शिवराज
भोपाल: 19 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ संबंधी टिप्पणी को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि यह बात ऐसे “उत्पाद” की ओर से कही जा रही है, जो गुणवत्ता परीक्षण में बार-बार असफल रहा है।राहुल ने रविवार को गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा था।

