BCGCL ने कोयला से गैस बनाने की परियोजना के लिए 15,000 करोड़ रुपये के ठेके दिए/आईएएस अग्रवाल की हत्या की निष्पक्ष जांच की जाए// भारत में लोकतंत्र मजबूत, दुनिया लाभ उठा सकती है : बिरला/बीजेपी आरोप लगाया, “राहुल ‘गद्दार’

Share

भारत में लोकतंत्र मजबूत, दुनिया इससे लाभ उठा सकती है : बिरला

नयी दिल्ली: 22 अक्टूबर (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में लोकतंत्र मजबूत है और इसके संवाद तथा स्वतंत्र अभिव्यक्ति की व्यवस्था से दुनिया के अन्य देश लाभ उठा सकते हैं।बिरला ने यह टिप्पणी 26 और 27 अक्टूबर को संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के बारे में जानकारी देते हुए की।

बीसीजीसीएल ने कोयला से गैस बनाने की परियोजना के लिए 25,000 करोड़ रुपये के ठेके दिए

नयी दिल्ली: 22 अक्टूबर (भाषा)LPG की टेंशन खत्म! कोल गैसीफिकेशन से खुद का बॉस बनेगा भारत, सरकार ने बताया- कितने साल का कोयला बचा | India Approval of Coal Gasification Scheme plan to produce gas from भारत कोल गैसीकरण एंड केमिकल्स लि. (बीसीजीसीएल) के प्रबंध निदेशक पीयूष कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओडिशा में 15,000 करोड़ रुपये की कोयला से गैस बनाने की परियोजना के लिए निर्माण का काम शुरू हो गया है।बीसीजीसीएल, कोल इंडिया लि. और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (बीएचईएल) की संयुक्त उद्यम कंपनी है।यह राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन के तहत 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण क्षमता विकसित करने के देश के प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस मिशन का उद्देश्य कोयले को रसायनों में बदलना और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी), यूरिया, अमोनिया तथा मेथनॉल जैसे उत्पादों के आयात पर निर्भरता कम करना है।कुमार ने मिशन एनर्जी फाउंडेशन के 17वें गैसीफिकेशन इंडिया 2026 कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम भेल और कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम बीसीजीसीएल के तहत आगे बढ़ रहे हैं। हमने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ज्यादातर ठेके दिए जा चुके हैं और निर्माण शुरू हो गया है।’’बीसीजीसीएल को अत्याधुनिक कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना विकसित करने के लिए स्थापित किया गया है। इसमें कोल इंडिया की 51 प्रतिशत बहुलांश हिस्सेदारी है, जबकि शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बीएचईएल के पास है।कुमार ने बताया कि करीब 15,000 करोड़ रुपये के काम के ठेके दिए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्यों के लिए अनुबंध दिए जाने बाकी हैं। परियोजना की शेष लागत में ब्याज, मूल्यह्रास और जमीन से जुड़े खर्च जैसे अन्य व्यय शामिल हैं।उन्होंने कहा, ‘‘कुल 25,000 करोड़ रुपये की परियोजना में से 15,000 करोड़ रुपये के काम के ठेके पहले ही दिए जा चुके हैं। इसमें से 10,000 करोड़ रुपये का काम भेल को और 5,000 करोड़ रुपये का काम लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को दिया गया है।’’वर्ष 2030 तक 100 करोड़ टन कोयले से गैस बनाने के लक्ष्य को मंजूरी प्रक्रिया सुगम होना जरूरी : रिपोर्ट देश में 2030 तक 100 करोड़ टन कोयले से गैस बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए मंजूरी प्रक्रिया को सुगम बनाने, खरीदारों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत होगी। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी अल्वारेज एंड मार्सल (एएंडएम) की रिपोर्ट ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए कोयला गैसीकरण : अगली औद्योगिक क्रांति को आकार देना’ का बृहस्पतिवार को यहां ‘गैसीकरण शिखर सम्मेलन’ में विमोचन किया गया।

यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं की शुरुआत की

नयी दिल्ली: 22 अक्टूबर (भाषा)क्या यमुना को सिर्फ औद्योगिक इकाइयाँ ही प्रदूषित करती हैं ??? नहीं.. हमारी रोजमर्रा की आदतें भी यमुना को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर ... केंद्रीय गृह मंत्री  ने यमुना नदी को साफ करने के उद्देश्य से 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं की बृहस्पतिवार को आधारशिला रखी।शाह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना में प्रवाहित होने वाले सीवर के पानी की मात्रा को कम किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि भाजपा सरकार मई 2029 तक दिल्ली में यमुना की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित करेगी।

आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या की निष्पक्ष जांच की जाए
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की जांच भोपाल पुलिस द्वारा की जा रही है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बुधवार की शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर आग्रह किया था कि गत 30 सितंबर को भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की जाए। ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस घटना से संपूर्ण प्रशासनिक समुदाय और समाज में गहरी चिंता व्याप्त है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में संगठन के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, आईएएस श्री वीएस चौधरी कोलसानी आदि उपस्थित थे।

श्रीलंका में केंदू पत्तों  की तस्करी की कोशिश में सात भारतीय गिरफ्तार

कोलंबो: 22 अक्टूबर (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने देश में 2,400 किलोग्राम केंदू पत्तों की तस्करी की कोशिश के आरोप में सात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा, ”पश्चिमी नौसैनिक कमान से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश कर चुकीं दो संदिग्ध भारतीय नौकाओं और इलाके में मौजूद दो स्थानीय छोटी नौकाओं का पता चलने के बाद उन्हें रोका गया।”

बीजेपी आरोप लगाया, “राहुल ‘गद्दार’

नई दिल्ली: (22 अक्टूबर) बीजेपी ने गुरुवार को फ्रांस में हुए दंगों और भारत में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कथित संबंधों को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया। बीजेपी ने दावा किया कि इससे कांग्रेस की “अराजकता और सत्ता पलटने की साजिश” का पर्दाफाश होता है और राहुल गांधी को “गद्दार” करार दिया।  इस आरोप पर कांग्रेस की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्स न्यूज की एक डिजिटल जांच में फ्रांस के दंगों और भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच संबंध होने का दावा किया गया है।“यह भारत का दुर्भाग्य है कि विपक्ष का नेता गैर-जिम्मेदार और अपरिपक्व है। और अगर मैं आपके सामने सबूत पेश करूँ, तो उन्हें गद्दार या मीर जाफर कहना गलत नहीं होगा।”


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles