तेलंगाना:राज्यपाल ने फहराया ध्वज, मुख्यमंत्री नहीं आए

Share

हैदराबादnaidunia
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हैदराबाद
स्थित राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हालांकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव
इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य में तेलंगाना और लोकतंत्र के सम्मान व अधिकारों को बनाए रखने तथा उनकी रक्षा करने का आहवान करते हुए कहा कि वह लोगों के लिए काम करेंगी।  तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री केसीआर के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह चाहती थी कि मैं अपने राजभवन में ही ध्वज फहराऊ। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। राज्यपाल ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि राजभवन में होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सीएम के चंद्रशेखर राव आएंगे।(26 जनवरी |भाषा)


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles