बिचारपुर- सिंहपुर मार्ग लोकार्पण:अल्ट्राटेक बिचारपुर में विकास, एक नई सड़क

Share

शहडोल

अल्ट्राटेक बिचारपुर कोल माइन्स शहडोल के विकास में एक नई सड़क का निर्माण किया ताकि इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के साथ आम जनजीवन में यातायात की बेहतर सुविधा का  सोपान खड़ा हो सके| इस बाबत आज शहडोल कलेक्टर श्रीमती बंदना वैद्य इस कार्य हेतु स्वयं पहुंची.बिचारपुर कोल माईन, अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड, ग्राम सिंदूरी (चुनियाँ) के संस्थान प्रमुख सैयद खादरी के मार्गदर्शन में कोल माईन से उत्पादित कोयले के परिवहन हेतु एस. पी. के. मार्ग से ग्राम बिचारपुर, वासिन वीरान तथा फ़तेहपुर होते सिंहपुर मार्ग तक 1.5 किलोमीटर की 7.5 मीटर चौड़ी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण दिनाँक 03 मार्च 2023 को जिला कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर माननीया श्रीमती प्रगति वर्मा तथा बिचारपुर कोल माईन के अधिकारी एवं
कर्मचारी की उपस्थिति में किया गया। ज्ञात हो कि, उक्त सड़क के निर्माण से शहडोल शहर के दक्षिण पूर्व सीमा में स्थित समस्त ग्रामवासी लाभान्वित होंगे। बिचारपुर कोल माईन द्वारा शहडोल शहर तथा आस पास के ग्राम के रहवासियों हेतु एक छोटी सी सौगात है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles