
शहडोल
संक्रमण एवं गंभीर श्वसन सम्बन्धी बीमारियों जैसे इन्फ्लुएंजा की बढती प्रवत्ति को मद्देनजर रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सावधानी बतरने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बदलते हुए मौसम में सीजनल इन्फ्लुएंजा एडेनोवायरस वैरिएंट की रोकथाम एवं नियंत्रण आवश्यक है इसके लिये बीमारी के लक्षण एवं रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय के लिये लोगों की जागरूक करने की आवश्यता है। उन्होंने बताया कि सर्दी,खासी एवं बुखार के मरीज नजदीकी स्वास्थ्य केद्र जाकर चिकित्सकीय सलाए एवं उपचार आवश्यक प्राप्त करे एवं सावधानी के लिये एड वाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सर्दी, खासी से पीडित मरीज बार बार अपने हाथो को साबुन से धोये, मास्क का उपयोग करे, भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से बचे, खासते व छीकते समय मुह को ढक लेवे, आँखों और नाक को छूने से बचे, तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करे, बुखार व दर्द होने पर पैरासिटामोल का इस्तेमाल करे | उन्होंने कहा कि सर्दी, खासी एवं बुखार से पीडित मरीज, सार्वजनिक स्थान में न थूके, एक दुसरे से हाथ न मिलाये, एक साथ बहुत पास में बैठकर खाना न खाए , बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीवायोटिक व अन्य दवायों का सेवन न करे |

