पटवारी प्रशन्न सिंह की हत्या से दुखी, लोकतंत्र ने माफिया-तंत्र पर नकेल कसने का मन बनाया

Share

शहडोल 26 दिसम्बर 2023

प्रतीत होता है मोहन यादव की सरकार ने अवैध रेत खनन पर नए तरीके से नियंत्रित करने का निर्देश दिया है। ऐसा इसलिए भी माना जा सकता है क्योंकि नरसिंहपुर क्षेत्र में अवैध रेत पर बड़ी कार्यवाही की गई है। अब माफिया तंत्र का स्वर्ग कहे जाने वाला शहडोल अवैध रेत कारोबार में अपने एक पटवारी की हत्या हो जाने के बाद कड़ाई से अवैध रेत पर काम करने का मन बनाया है। यह अलग बात है की अवैध रेत परिवहन माफिया तंत्र के साम्राज्य को अस्वीकार करने की यह पहली पहल है‌ इस पर प्रशासन कितना कामयाब होता है अथवा भ्रष्टाचार किस मुकाम पर पहुंचता है इसके निष्कर्ष देखना बाकी है…? फिलहाल एक पटवारी की हत्या के बाद शहडोल की माफिया तंत्र को थोड़ा सा झटका अवश्य लगा है….

जनसंपर्क विभाग शहडोल की विज्ञप्ति के अनुसारकलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में अवैध रेत उत्खनन रोकने संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले रेत भण्डारण जैसे खेतो व अन्य जगहों पर रखी गई अवैध रेत की जांच-पड़ताल कर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन रोकने हेतु बनाए गए चेक पोस्टों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए गंभीरतापूर्वक एवं समन्वय के साथ कार्यवाही करें व बिना नम्बर की गाड़ियों पर निगरानी रखें। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर रेत के अवैध उत्खनन स्थल का भ्रमण करे और सायरन वाली गाड़ियों से फ्लैग मार्च किया जाए। इसी प्रकार रेत के अवैध उत्खानन रोकने संबंधी अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वे, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, जिला खनिज अधिकारी श्री देवेंद्र पटेल, अधीक्षक सोन घडियाल अभ्यारण्य श्री निकुंज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles