
नयी दिल्ली: 21 जून समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार
देश में बीते कुछ सप्ताह से जारी भीषण गर्मी के बीच 150 प्रमुख जलाशयों के भंडारण स्तर में लगातार गिरावट आई है और यह कुल भंडारण क्षमता का 21 प्रतिशत रह गया है।केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को देश भर के 150 प्रमुख जलाशयों के ताजा भंडारण स्तर की स्थिति पर अपना साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया।
बीसीबी में ‘मजदूर’, ‘दाई’, ‘कुली’ की नौकरी के लिए 15-25 लाख रुपये की रिश्वत ली गई: सीबीआई
नयी दिल्ली: 21 जून (भाषा) कर्नाटक के बेलगाम छावनी बोर्ड (बीसीबी) में ‘मजदूर’, ‘दाई’, ‘कुली’ और ‘चौकीदार’ की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर 15-25 लाख रुपये की रिश्वत दी है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में दर्ज अपनी प्राथमिकी में यह जानकारी दी है।एजेंसी ने शुक्रवार को सार्वजनिक की गई अपनी प्राथमिकी में बोर्ड के पांच अधिकारियों और कथित तौर पर रिश्वत देने वाले 14 अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नयी दिल्ली: 21 जून (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके पति के जमानत संबंधी आदेश को, उसकी प्रति निचली अदालत की वेबसाइट पर अपलोड होने से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके पति के जमानत संबंधी आदेश को, उसकी प्रति निचली अदालत की वेबसाइट पर अपलोड होने से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी।दक्षिणी दिल्ली के भोगल इलाके में लोगों को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि देश में तानाशाही की सभी हदें पार हो चुकी हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ एक ‘वांछित आतंकवादी’ जैसा व्यवहार किया जा रहा है।आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने हरियाणा से प्रतिदिन ‘उसके हिस्से का’ पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।इस दौरान आतिशी के साथ मौजूद सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘निचली अदालत की वेबसाइट पर जमानत आदेश अपलोड होने से पहले ही ईडी ने इसे रोकने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। देश में तानाशाही ने सारी हदें पार कर दी हैं। हालांकि, उच्च न्यायालय का आदेश आना अभी बाकी है। हमें उम्मीद है कि अदालत न्याय करेगी।
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत प्रदान करने के अधीनस्थ अदालत के आदेश पर रोक लगाये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर न्याय व्यवस्था का मजाक बनाने का आरोप लगाया।

