
नयी दिल्ली: 23 जून समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी विभिन्न राज्यों में पुलिस द्वारा दर्ज मामलों को भी अपने दायरे में लाने के लिए कदम उठा रही है।
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की नौकरशाही में फेरबदल को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी दूसरों पर डालने के बजाय सरकार के शीर्ष नेतृत्व को खुद लेनी चाहिए।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को एक स्वायत्त निकाय बताया गया लेकिन असल में इसे भारतीय जनता पार्टी/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘‘कुटिल हितों’’ को पूरा करने के लिए बनाया गया।
नयी दिल्ली: 23 जूनसमाचार एजेंसी भाषा के अनुसारदिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य को उसके हिस्से का पानी नहीं मिल रहा, क्योंकि हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज के सभी फाटक बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखेंगी।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महानायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के पहले और आजादी के तुरंत बाद देश के सामने आने वाली चुनौतियां के संबंध में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया। बंग-भंग योजना की विभीषिका का आंकलन और जम्मू कश्मीर की चुनौती को समय रहते भांप लेना डॉ. मुखर्जी जैसे महापुरुष के लिए ही संभव था। वे 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने, तत्पश्चात मंत्री पद ग्रहण करना उनकी मेधा का परिचायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर, भाजपा कार्यालय के निकट स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण करने के बाद, अपने संबोधन में यह बात कही। कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर की ओर पूरे देश का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से मंत्री पद से इस्तीफा दिया, उन्होंने कोलकाता में उद्घोष किया कि जम्मू कश्मीर के लिए मुझ से जो बन पड़ेगा वह करूंगा और उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। डॉ. मुखर्जी ने देश के सामने विद्यमान भविष्य की बड़ी चुनौती की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके जीवन के वीर पक्षों को सामने लाना हम सब की जिम्मेदारी है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाना सच्चे अर्थों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि है .

