

हाथरस: संत भोले बाबा सफेद शर्ट-पैंट पहनकर पूरी शान ओ शौकत से अपने सिंहासन पर बैठकर श्रद्धालुओं को प्रवचन सुना रहे थे.
बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ ने करीब दो दशक से अधिक समय पहले पुलिस की नौकरी छोड़कर आध्यात्म की ओर रुख किया था और अपने अनुयायियों की एक बड़ी तादाद खड़ी कर दी।हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित ‘भोले बाबा’ के एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत और कई अन्य के घायल हो जाने के बाद उनके बारे में लोगों की जिज्ञासा बढ़ गयी।भारी संख्या में श्रद्धालु वहां आए थे. इसी बीच सत्संग स्थल से निकलने की होड़ में भगदड़ मच गई.माना जा रहा है कि आयोजन स्थल में गर्मी और उमस से परेशान होकर लोग बाहर खुली हवा में जाने के लिए एकदम से उठ खड़े हुए. निकलने का गेट संकरा होने की वजह से वहां पर जाम लग गया. एक साथ काफी सारे लोग निकलने की कोशिश करने लगे, इसी में भगदड़ मच गई.लोग एक के ऊपर एक होकर बाहर निकलने की होड़ में जुट गए. जिसको जहां से रास्ता मिला वह उधर हो लिया. जो गिर गया वह फिर उठ नहीं पाया. इसी आपाधापी में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.हादसा इतना बड़ा है कि मरने वालों की संख्या 116 से ज्यादा हो सकती है. क्योंकि, सत्संग में सैकड़ों लोग शामिल थे. इसमें सबसे ज्यादा महिला श्रद्धालुओं की संख्या थी. भीड़ में बच्चे और बुजुर्ग भी थे. मरने वालों में सबसे ज्याद महिलाएं ही हैं. बच्चों और बुजुर्गों की भी जान गई है.(फोटो साभार अमर उजाला)
मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राहुल गांधी का बचाव किया, जिनके लोकसभा में दिए गए भाषण ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व का अपमान नहीं किया। ठाकरे ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संसद में अपने भाषण के दौरान हिंदुत्व के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा। ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैंने राहुल गांधी का भाषण सुना है। हममें से कोई भी हिंदुत्व का अपमान नहीं करेगा और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसमें राहुल जी भी शामिल हैं। राहुल जी ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व नहीं है। मैंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि मैंने भाजपा को छोड़ा है, हिंदुत्व को नहीं।”
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने मंगलवार को इस बात पर खेद जताया कि संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण में भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या का कोई उल्लेख नहीं था।लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रसाद ने कहा कि अयोध्या की सड़कों पर गंदगी है और लोगों को नवनिर्मित राम मंदिर तक पहुंचने के लिए गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।सपा नेता ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, “मुझे यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि राष्ट्रपति के 29 पन्नों के भाषण में अयोध्या या भगवान राम के जन्म स्थान का कोई उल्लेख नहीं था।”
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में भाषण दिया।अभिभाषण में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री ने सदन में कहानियाँ सुनाईं इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024में कांग्रेस द्वारा 99 सीटें जीतने का जिक्र किया और शोले फिल्म की मौसी का किस्सा सुनाया। उन्होंने नाम लिए बिना राहुल गांधी को बालक बुद्धि का आदमी बताया।नरेंद्र मोदी ने कहा, “2024 के चुनाव में इस कांग्रेस के लिए देश की जनता ने जनादेश दिया है। इस देश का जनादेश है कि आप वहीं बैठिए। विपक्ष में ही बैठो और तर्क खत्म हो जाएं तो चीखते रहो-चिल्लाते रहो। कांग्रेस के इतिहास में ये तीसरे सबसे हार है। तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती। जनता के आदेश को सिर आंखों पर चढ़ाती। आत्ममंथन करती, लेकिन ये तो शीर्षासन करने की दिशा में लगे हुए हैं।” पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयानबाजी ने शोले फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। आप सबको शोले की वो मौसी याद होगी। तीसरी बार तो हारे हैं पर मौसी ये मोरल विक्ट्री है न। अरे मौसी 13 राज्यों में 0 सीटें आईं हैं, पर हीरो तो है न। अपनी पार्टी की लुटिया तो डुबोई है, अरे मौसी, पार्टी अभी सांसे तो ले रही है। मैं कांग्रेस के लोगों से कहूंगा जनादेश को फर्जी जीत के जश्न में मत दबाओ।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उसकी इकोसिस्टम दिन रात बिजली जलाकर हिन्दुस्तान के नागरिकों के मन में ये प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने हमें हरा दिया है। आदरणीय सभापति जी, ऐसा क्यों हो रहा है। मैं जरा अपने सामान्य जीवन के अनुभव से बताता हूं।”पीएम ने कहा, “कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला और अगर वो बच्चा गिर जाता है, साइकिल से लुढ़क जाता है, रोने लगता है तो कोई बड़ा व्यक्ति उसके पास आकर बोलता है देखो चींटी मर गई। देखो चिड़िया उड़ गई। अरे देखो तुम तो बहुत बढ़िया साइकिल चलाते हो। अरे तुम तो गिरे नहीं हो। ऐसा करके उसका ध्यान भटकाकर मन बहला देते हैं। आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है।”

