
भोपाल/मुंबई: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया पर उन्हें “टूटी और धंसी हुई” सीट आवंटित करने के लिए हमला बोला,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया में टूटी और धंसी हुई सीट अलॉट हो गई। शिवराज जब सीट पर बैठे तो उनको तकलीफ का समाना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया पर जमकर गुस्सा निकाला। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने शनिवार को एअर इंडिया की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ‘टूटी और धंसी हुई’ सीट आवंटित की गई। शिवराज ने साथ ही कहा कि यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद एअरलाइन का उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान की शिकायत के बाद विमानन कंपनी एअर इंडिया ने केंद्रीय मंत्री से माफी मांगी है। जिसके बाद उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी के राममोहन नायडू ने एयरलाइन को “आवश्यक कार्रवाई” करने का निर्देश दिया।इसके अलावा, एयर इंडिया ने इस घटना के लिए माफी मांगी और “गहन जांच” के आदेश दिए, जबकि डीजीसीए ने इस मामले में एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है।इस घटना को “अनैतिक” व्यवहार बताते हुए, जिसमें एयरलाइन यात्रियों से पूरा किराया लेती है और फिर उन्हें खराब सीटों पर बैठा देती है, केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह पूसा में किसान मेले का उद्घाटन करने, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक में भाग लेने और चंडीगढ़ में किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने के लिए भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई436 में सवार हुए थे।
महाकुंभ नगर समापन के अब करीब 7 दिन बचे हैं। सूत्रों की मानें, तो 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के शाही स्नान के बाद से ही उत्तरप्रदेश सरकार ने प्रयागराज और आस-पास के स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही पर अस्थाई रोक लगा दी है। परेशान यात्रियों ने इसे ‘लॉकडाउन’ जैसी स्थिति बताई है। यह बदलाव 18 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेंगे। बुधवार को भी मुंबई से निकलने वाली गोदान एक्सप्रेस को रद्द करने के बाद हजारों टिकट धारी यात्रियों को अन्य ट्रेनों में जनरल टिकट खरीदकर जाना पड़ा। लोगों का कहना है कि केवल कुंभ ही नहीं, शादी या अन्य कारणों से भी लोग जा रहे हैं।22 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को शाम चार बजे तक कुल 1.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 60.42 करोड़ श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं।
नयी दिल्ली: 21 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने शुक्रवार को सवाल उठाया कि दिल्ली सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में शहर की महिलाओं को 2,500 रुपये मानदेय देने की योजना पर मुहर क्यों नहीं लगाई।दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने नवगठित भाजपा सरकार पर ‘‘महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे को पूरा नहीं कर पाने’’ का आरोप लगाया।
भोपाल : शनिवार, फरवरी 22, PIB Delhi प्रधानमंत्री छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे।प्रधानमंत्री श्री मोदी 218 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। इसके लिये 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को नि:शुल्क उपचार किया जायेगा।सभी वर्गों के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए, 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कैंसर अस्पताल में सुविधा से वंचित कैंसर रोगियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी और यह अत्याधुनिक मशीनों से लैस होगा और इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे।प्रधानमंत्री भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 का भी उद्घाटन करेंगे।ल होंगे। इसमें वैश्विक दक्षिण देशों के सम्मेलन, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन सत्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय सत्र और प्रमुख भागीदार देशों के लिए विशेष सत्र भी शामिल होंगे।शिखर सम्मेलन के दौरान तीन प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाएँगी। ऑटो शो में मध्य प्रदेश की ऑटोमोटिव क्षमताओं और भविष्य की गतिशीलता समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा।। “एक जिला-एक उत्पाद” (ओडीओपी) गांव में राज्य की अनूठी शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।शिखर सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी, भारत के 300 से अधिक प्रमुख उद्योग नेता और नीति निर्माता भाग लेंगे।PIB Delhi

