अहमदाबाद में क्रैश प्लेन में सवार थे 169 भारतीय और 61 विदेशी/हादसे का दृश्य ‘भयावह’ : ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टॉर्मर

Share

नयी दिल्ली: 12 जून (भाषा)क्रैश प्लेन पर सवार थे 169 भारतीय और 61 विदेशी, किस देश के कितने, देखें लिस्ट अहमदाबाद हवाई अड्डे से 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लंदन ले जा रहे एअर इंडिया के एक विमान के बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने पर देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।एअर इंडिया ने एक बयान में बताया कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के लंदन जाने वाले बोइंग 787-8 विमान में चालक दल से सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।केंद्रीय मंत्रियों व भारतीय उद्योग जगत ने बृहस्पतिवार को लंदन जाने वाले एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया और इसमें सवार यात्रियों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर के बाद एक बार फिर नजरें भारत में विमान संबंधी दुर्घटनाओं के इतिहास पर टिक गई हैं।आसमान में घातक टकरावों और खराब मौसमी स्थिति के कारण होने वाली भीषण दुर्घटनाओं से लेकर ‘टेबलटॉप’ हवाई अड्डों पर ‘रनवे ओवरशूट’ तक, देश ने कई दशकों के दौरान विभिन्न विमान त्रासदियों को देखा है।

हृदय विदारक हादसा ; देश प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है: राष्ट्रपति मुर्मू नयी दिल्ली: 12 जून (भाषा)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना को हृदय विदारक आपदा बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये एक पोस्ट में कहा कि वह इस दुखद विमान दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत व्यथित हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

एअर इंडिया विमान हादसे का दृश्य ‘भयावह’ : ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टॉर्मर

लंदन: 12 जून (भाषा) ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद, लंदन जाने वाले एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया है। इस विमान में 53 ब्रिटिश नागरिकों सहित कुल 242 लोग सवार थे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles