334  गैरमान्यता प्राप्त दलों को सूची से हटाया निर्वाचन आयोग ने// 17 नवंबर से 1 दिसंबर 25 तक यात्रा टिकटों पर 60 दिनों की अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी

Share

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:”सौ साल पहले आज ही के दिन काकोरी में देशभक्त भारतीयों द्वारा दिखाए गए साहस ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लोगों के असंतोष को उजागर किया था। वे इस बात से नाराज थे कि उपनिवेशवादी शोषण को आगे बढ़ाने के लिए लोगों के धन का किस प्रकार उपयोग किया जा रहा था। उनकी वीरता को भारत के लोग सदैव याद रखेंगे। हम एक मजबूत और समृद्ध भारत के उनके सपनों को पूरा करने के लिए सदैव काम करते रहेंगे।”

मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने में मदद की थी: ट्रंप का फिर दावा

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: नौ अगस्त (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद ‘‘स्थिति को संभाल लिया था’’, जो एक ‘‘परमाणु युद्ध’’ में बदल सकता था।ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार को यह भी दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान पांच या छह विमान ‘‘मार गिराए गए’’ थे।

कपिल सिब्बल ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ के सार्वजनिक रूप से नजर न आने पर चिंता जताई। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से उनके स्वास्थ्य और मौजूदगी पर बयान देने की मांग की। सिब्बल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्होंने ‘लापता लेडीज’ सुनी थी, लेकिन ‘लापता’ उपराष्ट्रपति पहली बार देख रहे हैं।राज्यसभा सांसद और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ के सार्वजनिक रूप से नजर न आने पर सवाल उठाए।

17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक बुक की गई रियायती वापसी यात्रा टिकटों पर वर्तमान 60 दिनों की अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी

   PIB Delhi नयी दिल्ली: नौ अगस्त (भाषा) रेल मंत्रालय ने शनिवार को एक योजना की घोषणा की, जिसके तहत एक ही ट्रेन से 13-26 अक्टूबर के बीच यात्रा और 17 नवंबर से एक दिसंबर तक वापसी के लिए बुक किए गए टिकटों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।यह छूट 14 अगस्त से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगी और यह छूट राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेन पर लागू नहीं होगी, जिसमें किराये में मांग के आधार बढ़ोतरी होती है। भारतीय रेल भीड़ से बचने, परेशानी मुक्त बुकिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयास कर रही है। त्योहारों के मौसम में भीड़भाड़ को कम करने और विशेष ट्रेनों सहित रेलगाड़ियों का दोनों तरफ से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए रियायती किराए पर राउंड ट्रिप पैकेज नामक प्रायोगिक योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है।  यह योजना उन यात्रियों पर लागू होगी जो नीचे दी गई निर्धारित अवधि के दौरान अपनी वापसी यात्रा भी चुनते हैं:(i) इस योजना के तहत, समान यात्रियों के समूह के लिए आगे और वापसी दोनों यात्राओं के लिए बुकिंग करने पर छूट लागू होगी। वापसी यात्रा का यात्री विवरण आगे की यात्रा के समान होगा।(ii) एआरपी तिथि 13 अक्टूबर 2025 के लिए बुकिंग प्रारंभ तिथि 14.08.2025 होगी। आगे की टिकट पहले 13 अक्टूबर 2025 और 26 अक्टूबर 2025 के बीच ट्रेन प्रारंभ तिथि के लिए बुक की जाएगी और बाद में 17 नवंबर और 1 दिसंबर 2025 के बीच ट्रेन प्रारंभ तिथि के लिए कनेक्टिंग यात्रा सुविधा का उपयोग करके वापसी यात्रा टिकट बुक की जाएगी। वापसी यात्रा की बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी।(iii) उपरोक्त बुकिंग केवल दोनों दिशाओं के कन्फर्म टिकटों पर ही मान्य होगी।(iv) वापसी यात्रा के मूल किराए पर केवल 20% की कुल छूट दी जाएगी।(v) इस योजना के अंतर्गत बुकिंग आगे और वापसी दोनों यात्राओं के लिए समान श्रेणी और समान ओ-डी जोड़ी के लिए होगी।(vi) इस योजना के अंतर्गत बुक किए गए टिकटों के लिए किराया वापसी की अनुमति नहीं होगी।(vii) उपर्युक्त योजना फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों (मांग पर ट्रेनें) सहित सभी रेलगाड़ियों में मान्य होगी।(viii) किसी भी यात्रा में इन टिकटों में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।(ix) रियायती किराए पर वापसी यात्रा बुकिंग के दौरान कोई छूट, रेल यात्रा कूपन, वाउचर आधारित बुकिंग, पास या पीटीओ आदि स्वीकार्य नहीं होंगे।(x) आगे और वापसी यात्रा के टिकट एक ही माध्यम से बुक किए जाने चाहिए.

निर्वाचन आयोग ने 334  गैरमान्यता प्राप्त दलों को सूची से हटाया

नयी दिल्ली: नौ अगस्त (भाषा) निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को कहा कि उसने 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया है, जो 2019 से छह साल तक एक भी चुनाव लड़ने की आवश्यक शर्त को पूरा करने में विफल रहे हैं।

 

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles