
भारतीय युवा कांग्रेस ने घर-घर जाकर ‘वोट चोरी रोको’ अभियान शुरू किया
नयी दिल्ली: छह अगस्त (भाषा)
कांग्रेस की युवा शाखा भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने अपनी ‘‘वोट चोरी रोको’’ पहल के तहत ‘बूथ’ स्तर पर मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए शनिवार को एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया।युवा कांग्रेस के एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आईवाईसी के कार्यकर्ता ‘‘लोकतंत्र की रक्षा’’ के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण को आधिकारिक मतदाता सूची से मिलाएंगे।
निर्वाचन आयोग आरोपों के बीच रविवार को संवाददाता सम्मेलन करेगा
नयी दिल्ली: 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच निर्वाचन आयोग (ईसी) रविवार को संवाददाता सम्मेलन करेगा।चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर निर्वाचन आयोग द्वारा औपचारिक तौर पर संवाददाता सम्मेलन बुलाना अपने आप में एक असामान्य बात है।
जीएसटी की 5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत की सिर्फ दो कर दरों का केंद्र ने रखा प्रस्ताव
नयी दिल्ली: (भाषा) केंद्र सरकार ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की संशोधित व्यवस्था में पांच प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत वाली सिर्फ दो कर दरों का ही प्रस्ताव रखा है जिसके दिवाली तक लागू हो जाने का अनुमान है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए गठित राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह को अपना यह प्रस्ताव भेजा है। इसमें 12 और 28 प्रतिशत की मौजूदा कर दरों को हटा दिया गया है।

