
व्हाइट हाउस में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण बयान दिए:”मैं मोदी के साथ हमेशा मित्रवत रहूँगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं।””भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।””मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई विशेष संबंध है।” (राष्ट्रपति ट्रंप से “भारत को खोने” संबंधी उनके ट्रुथ सोशल पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर)”जैसा कि आप जानते हैं, मेरी (भारतीय प्रधानमंत्री) मोदी के साथ बहुत अच्छी बनती है। वह कुछ महीने पहले यहाँ आए थे, हम रोज़ गार्डन गए थे।”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन की गंभीरता से प्रशंसा करते हैं और उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। श्री मोदी ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।””राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की गंभीरता से प्रशंसा करते हैं और उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं।भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”
राहुल गांधी की जीएसटी सुधारों की हर भविष्यवाणी सही साबित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जीएसटी सुधारों को लेकर की गई लगभग हर भविष्यवाणी सही साबित हुई है।साथ ही गहलोत ने जीएसटी को सरल बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसमें महज एक स्लैब होना चाहिए।
गहलोत ने जीएसटी को सरल बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसमें महज एक स्लैब होना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर सरकार ने समय पर जीएसटी की समीक्षा की होती तो आज लोग परेशान नहीं होता…अब, आपने 15 अगस्त को ऐलान किया… हालांकि, मेरे विचार में सरकार ने इस कमियों पर कार्रवाई करने में बहुत देर कर दी। मेरा मानना है कि अगर कोई कमी है तो अभी सबकुछ सुलझा लिया जाना चाहिए… जीएसटी में महज एक ही स्लैब होना चाहिए।
इस बीच, गहलोत ने बिहार के दरभंगा में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर की गई अपशब्द टिप्पणियों का भी जिक्र किया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखालत की मां के प्रति सम्मान व्यक्त किया, लेकिन मानहानि मामले पर शेखावत की हालिया टिप्पणियों पर सवाल भी उठाए।
भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद अधिवक्ता (i) अमिताभ कुमार राय (ii) राजीव लोचन शुक्ला को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के में न्यायाधीश के रूप नियुक्त किया है।
मां की स्वीकारोक्ति के बावजूद संतान का डीएनए परीक्षण मातृत्व का अपमान: उच्च न्यायालय
कटक: छह सितंबर (भाषा) उड़ीसा उच्च न्यायालय ने कहा है कि मां की स्वीकारोक्ति के बावजूद संतान का डीएनए परीक्षण कराने का निर्देश देना मातृत्व का अपमान और कानून के विरुद्ध होगा।यह टिप्पणी उड़ीसा उच्च न्यायालय के एकल पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.पी. राउत्रे ने की, जिन्होंने संपत्ति बंटवारे के एक मामले में डीएनए परीक्षण का निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी।

