
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज सभी भारतीयों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लेने और वृक्षारोपण करके आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य में योगदान देने की अपील की।उपराष्ट्रपति ने विश्व पर्यावरण दिवस को चिह्नित करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राष्ट्रपति भवन में पौधारोपण किया।05 JUN 2026 PIB Delhi
दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटनदिल्ली सरकार ने इस वर्ष पूरे शहर में 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ वृक्षारोपण के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए भी सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है।विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’ का उद्घाटन किया
कॉकरोच जनता पार्टी-मकसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे का दबाव बनाना है
नई दिल्ली,(ईएमएस)। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जय भीम का नारा लगाते हुए अपने भारत आगमन की जानकारी साझा की है। दीपके शनिवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना है। एक हालिया इंटरव्यू में दीपके ने दावा किया कि इस प्रदर्शन में हजारों-लाखों लोग जुटने वाले हैं। उन्होंने कोई निश्चित संख्या तो नहीं बताई, लेकिन कहा कि उनकी पार्टी के 11 लाख से अधिक पंजीकृत सदस्य हो चुके हैं, जिनसे वेबसाइट के माध्यम से बातचीत हो चुकी है। इन सदस्यों ने दिल्ली पहुंचने का भरोसा दिया है। अभिजीत दीपके ने शुक्रवार की सुबह 7:59 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, भारत के लिए निकल गया हूं। मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं। जय भीम। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस फ्लाइट से आ रहे हैं और दिल्ली के हवाई अड्डे पर उनके लैंड करने का सटीक समय क्या है। इस पूरे आंदोलन और प्रदर्शन का मुख्य मकसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे का दबाव बनाना है। हाल ही में नीट पेपर लीक मामले और सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्रों और युवाओं में भारी आक्रोश है, जिसके चलते शिक्षा मंत्री से पद छोड़ने की मांग की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक मजाक के रूप में हुई थी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी, जिसमें उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी, को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर यह हैंडल बनाया गया था। महज चार दिनों में ही इसके फॉलोअर्स की संख्या देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी अधिक हो गई। इसके बाद इस वर्चुअल मूवमेंट को अब जमीन पर उतारने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे दीपके भारत आते ही दीपके का सबसे पहला प्लान थाने जाने का है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे। वहां वह जंतर-मंतर पर 6 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से आधिकारिक इजाजत मांगेंगे, क्योंकि अभी तक इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। दीपके ने अपनी पार्टी के सभी पंजीकृत सदस्यों और समर्थकों से भारी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
दिग्विजय सिंह ने ‘श्वेत पत्र’ जारी करने की मांग की
भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने देश की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। दिग्विजय सिंह ने परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और गड़बडिय़ों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से पिछले 8 वर्षों के परीक्षा घोटालों पर एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करने की मांग की है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता ने हाल ही में नीट-यूजी 2026 परीक्षा के रद्द होने का विशेष रूप से जिक्र किया है।

