
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह अदालतों में झूठे शपथपत्र दायर करने के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे।.अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल को जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है|दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह आबकारी नीति मामले में जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होंगे और अगर वह ‘‘भ्रष्ट’’ हैं तो फिर दुनिया में कोई भी ‘‘ईमानदार’’ नहीं है।.उल्लेखनीय है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को तलब किया है।.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दावा किया कि आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा तलब किए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डर के मारे कांप रहे हैं।भाजपा ने केजरीवाल को ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ की चुनौती दी|
प्रधानमंत्री ट्वीट कियाः“मैं मानता हूं लेकिन मैं ऐसे बहुत से कारण गिना सकता हूं, जो 10 से अधिक होंगे। काशी सबकी बाट जोहती है और जो भी वहां जाता है, उसे वह मोह लेती है।”
सीधी
मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों के साथ बैठ कर सहभोज किया। उन्होने परंपरागत ढंग से बने स्थानीय व्यंजनों को बड़े चाव से खाया। बहनों के हाथों से बने स्थानीय व्यंजन कोदो और मेझरी की खीर, रिकमच की सब्जी, कटहल की सब्जी, मऊहरी पूड़ी, महुआ के लड्डू, महुआ तिली मिक्स लाटा, मूनगा के पत्ते की पूड़ी, पराठे और मक्के की रोटी का बड़े चाव से स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बहनों के हाथ का भोजन कर आत्मा प्रसन्न हो जाती है।उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा नगर उत्तर टोला गोतरा में 142 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पट्टा 10मी x 6 मी साइज के चिह्नांकित कर लाटरी के माध्यम से वितरित किए गए हैं। इन प्लॉट के लिए 6 मीटर चौड़ाई की मुख्य रोड एवं 4 मीटर चौड़ाई की सहायक रोड बनायी गई हैं। भगवान बिरसा मुंडा नगर में पेयजल के लिये 2 बोर और पार्क निर्मित किया गया है। साथ ही सामुदायिक भवन, आँगनबाड़ी भवन, सामुदायिक शौचालय, नाली, तालाब, प्राथमिक शाला इत्यादि का भी प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में आवास पट्टा वितरण कर एक कॉलोनी के रूप में विकसित किया गया है, जो सीधी जिले का नवाचार है।
टोंगा, टोंगा साम्राज्य अक्सर वैश्विक ध्यान आकर्षित नहीं करता है, लेकिन 15 जनवरी को एक पानी के नीचे ज्वालामुखी के एक हिंसक विस्फोट ने लगभग आधी दुनिया में सदमे की लहरें फैला दी हैं।टोंगा द्वीप समूह में दो छोटे निर्जन द्वीप, हुंगा-हापाई और हुंगा-टोंगा शामिल हैं, जो टोंगा की राजधानी नुकु’आलोफा से 65 किमी उत्तर में समुद्र तल से लगभग 100 मीटर ऊपर हैं। लेकिन लहरों के नीचे छिपा एक विशाल ज्वालामुखी है, जो लगभग 1800 मीटर ऊंचा और 20 किमी चौड़ा है।

