
अहमदाबाद: गुजरात में 2002 में हुए दंगों के दौरान गैंग रेप की शिकार हुई बिलकिस बानो को एक बार फिर इंसाफ मिला है। रेप के 11 दोषियों की सजा माफ करने के गुजरात सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिलकिस बानो ने कहा कि न्याय उसे न्याय मिला है। वह बहुत खुश है। गुजरात सरकार के सजा में छूट देने के फैसले को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने बिना सोचे समझे आदेश जारी किया। अपनी वकील शोभा गुप्ता के माध्यम से जारी एक बयान में बिलकिस बानो ने फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। बिलकिस ने कहा, ‘आज मेरे लिए वास्तव में नया साल है।’ उन्होंने कहा, ‘इस राहत से मेरी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। मैं डेढ़ साल से अधिक समय में पहली बार मुस्कुरा पाई हूं। मैंने अपने बच्चों को गले लगा लिया। ऐसा लगता है जैसे पहाड़ के आकार का पत्थर मेरे सीने से हटा दिया गया है, और मैं फिर से सांस ले सकती हूं।’बिलकिस बानो ने कहा, ‘न्याय ऐसा ही महसूस होता है। मुझे, मेरे बच्चों और हर एक महिलाओं सभी को समान न्याय प्रदान करने का वादा करके यह समर्थन और आशा देने के लिए मैं भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देती हूं।’

नरेन्द्र मोदी ने हरिहरन द्वारा गाया हुआ भक्ति भजन “सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी” साझा किया है। इस भजन का संगीत उदय मजूमदार ने दिया है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;“हरिहरन जी के अद्भुत सुरों से सजा ये राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है। आप भी इस मनोहारी भजन का जरूर आनंद उठाएं
हमीरपुर (हिप्र): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आपदा ग्रस्त हिमाचल प्रदेश को केंद्र से मिलने वाली मदद में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।हमीरपुर जिले स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र नादौन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहाड़ी राज्य को केंद्र से मिलने वाली सहायता में बाधा उत्पन्न नहीं करनी चाहिए।
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी है। यह जानकारी अदालत के सूत्रों ने मंगलवार को दी।चक्रवर्ती को चीन के समर्थन में प्रचार के लिए धन प्राप्त करने के आरोप में आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत समाचार पोर्टल के खिलाफ दर्ज मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी गई है।
भोपाल : मंगलवार, जनवरी 9, 2024 बिजली ट्रिपिंग के कारण ढूढ़े और उनका त्वरित निराकरण करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये। श्री तोमर ने सर्कलवार हुई ट्रिपिंग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ट्रिपिंग का कारण स्पष्ट होना चाहिए। ट्रिपिंग के बारे में जरूरी हो तो शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को जानकारी दें।ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सभी शासकीय भवनों में सोलर प्लांट लगवाएं। उन्होंने कहा कि मेरे बंगले सहित सभी मंत्रियों के सरकारी आवासों में सोलर प्लांट लगवाएं। उन्होंने कहा कि आरडीएसएस के कार्यों को समयसीमा में पूरा करें। जो कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहें है, उनके कांट्रेक्टरों के विरूद्ध कार्यवाही करें। श्री तोमर ने कहा कि अधीक्षण यंत्री अपने-अपने क्षेत्र में विधायकों से मिलकर उनके क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सहायक यंत्री प्रतिदिन कम से कम 10 बिजली उपभोक्ताओं से बात जरूर करें। उन्होंने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (सहारिया, भारिया) की बस्तियों एवं उनके घरों में शत्-प्रतिशत विद्युतीकरण के निर्देश दिये।बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे, सचिव रघुराज राजेन्द्रन और विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी उपस्थित थे।
भोपाल
श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों को 60 साल के बाद पेंशन देने संबंधी विचार किया जाएगा। श्रम मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बैठक में श्रमिकों के पंजीयन निरस्त किये जाने के बाद अनुविभागीय अधिकारी के यहाँ होने वाली अपील के प्रावधान को हटाया जायेगा। गरीब व्यक्ति को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं होने देंगे। अपील का प्रावधान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी या श्रमिक बोर्ड के समक्ष करने संबंधी निर्णय विचारोपरांत लिया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रमिकों के होने वाले पंजीयन के निरस्तीकरण के कारणों और उनके जस्टिफिकेशन के लिये किसी भी एक जिले की सेंपलिंग की जाए। इससे मजदूरों के पंजीयन के निरस्तीकरण की व्यवस्था पारदर्शी होगी। प्रदेश में वर्तमान में पंजीयन के लिये 50 हजार कियोस्क कार्य कर रहे हैं।श्रम मंत्री श्री पटेल ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को 45 वर्ष की उम्र के बाद बीमा योजना में कवर करने संबंधी विचार कर निर्णय लिया जाएगा। इससे श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन के लाभ के साथ अन्य राशि भी प्राप्त होगी। मंत्री श्री पटेल ने श्रमिकों के लिये संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

