
हर्नडॉन(वाशिंगटन डीसी ) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस बार भारत में आम चुनाव के नतीजों ने ‘‘मोदी का विचार’’ ध्वस्त कर दिया और प्रधानमंत्री द्वारा पैदा किया गया ‘‘डर’’ गायब हो गया तथा ‘‘इतिहास’’ बन गया।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल अभी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने सोमवार को यहां प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी और वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया के एक उपनगर हर्नडॉन में एक अन्य कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सभी को समान अवसर उपलब्ध नहीं थे और उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में सत्तारूढ़ गठबंधन ध्वस्त हो गया, ‘‘एकदम बीच से’’ टूट गया। राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद चीजें बदल गयी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी द्वारा पैदा किया डर एक सेकंड में गायब हो गया। उस डर को पैदा करने में कई साल लग गए, बहुत सारी योजनाएं बनायी गयी और काफी पैसा लगाया गया लेकिन इसे खत्म होने में केवल एक सेकंड लगा।’’राहुल ने कहा, ‘‘मैं आपको बता दूं कि मोदी का विचार – 56 इंच का सीना, ईश्वर से सीधा जुड़ाव- सब गायब हो गया, अब यह इतिहास है।’’उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन टूट गया है और ‘‘बिल्कुल बीच से’’ टूट गया है। ‘‘यह महज प्रधानमंत्री के बारे में नहीं है, यह उससे कहीं अधिक गहरा है। भारत में क्या हुआ है कि श्री (नरेन्द्र) मोदी को सत्ता में लाने वाला गठबंधन ही ध्वस्त हो गया।(SABHAR BHASA)
नयी दिल्ली:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने देश की आलोचना करना शुरू कर दिया है क्योंकि वह लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की लगातार तीन हार से हताश हैं। अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “आरएसएस का मानना है कि भारत एक विचार है। हमारा मानना है कि भारत विचारों की बहुलता है।”भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका में सिख समुदाय के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेश में ‘संवेदनशील मुद्दों’ पर बोलकर ‘खतरनाक विमर्श’ गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल की टिप्पणी ‘भयावह’ है क्योंकि उन्होंने अपनी रोटियां सेकने के लिए विदेशों में रह रहे सिख समुदाय के सदस्यों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की।कांग्रेस ने अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमले पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निंदा भारत की निंदा नहीं है।पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल के रूप में जब कांग्रेस भारत में सरकार की आलोचना करती है, तो पूरी दुनिया सुनती है तथा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘कपड़ों से पहचानने’ की बात करते हैं और हिंदू-मुसलमान करते हैं, तब भी पूरा विश्व सुनता है।
विनेश के खिलाफ युवा नेता कैप्टन बैरागी
नयी दिल्ली: चंडीगढ़, 10 सितंबर (भाषा)जुलाना से विनेश के खिलाफ युवा नेता कैप्टन बैरागी को उतारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और मनीष ग्रोवर को क्रमश: नरवाना और रोहतक सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
नई दिल्ली:
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को शिक्षक भर्ती मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियों के युवाओं के साथ “दोहरा खेल” खेल रही है और उन्हें सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा रही है।उनकी टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य में 69,000 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नई चयन सूची तैयार करने को कहा गया था।शीर्ष अदालत ने जून 2020 और जनवरी 2022 में राज्य अधिकारियों द्वारा जारी सहायक शिक्षकों की चयन सूचियों को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले पर भी रोक लगा दी, जिसमें 6,800 उम्मीदवार शामिल थे।उन्होंने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “यूपी में 69,000 शिक्षकों की भर्ती के मामले में भाजपा द्वारा अपनाया गया युवा विरोधी और सामाजिक न्याय विरोधी रवैया चौंकाने वाला है। दोहरा खेल खेलकर आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियों के युवाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विंध्य क्षेत्र के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। रीवा एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा संचालन लाइसेंस प्रदान किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रीवा एयरपोर्ट को आधिकारिक रूप से यात्री और मालवाहक विमानों की उड़ानों के संचालन की अनुमति प्राप्त हो गयी हैउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, साथ ही मध्यप्रदेश के आर्थिक विस्तार और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस लाइसेंस के साथ, रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

