सिनेमा के ‘भारत’ का निधन…//समानता के युग का आरंभ होगा-गृह मंत्री/धार्मिक स्वायत्तता कमजोर होगी-सांसद/तापमान 42 डिग्री का अनुमान..

Share

हिंदी सिनेमा के ‘भारत’ मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई: (4 अप्रैल) अभिनेता-फिल्म निर्माता मनोज कुमार, जिन्होंने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्मों में उभरते ‘भारत’ के गुस्से और आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया, का शुक्रवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।देशभक्ति से भरपूर फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता कुछ समय से बीमार थे और उम्र संबंधी समस्याओं के कारण कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में सुबह करीब 3.30 बजे उनका निधन हो गया।फिल्म निर्माता के बेटे कुणाल ने पीटीआई को बताया, “अब वह इस दुख से बाहर आ चुके हैं।” उन्होंने कहा कि उनके पिता कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और पिछले कुछ सालों से बिस्तर पर थे।

नयी दिल्ली: चार अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि संसद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दिए जाने से वर्षों से जारी अन्याय और भ्रष्टाचार समाप्त होगा तथा न्याय और समानता के युग का आरंभ होगा।उन्होंने सोशल मडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज एक ऐतिहासिक दिन है, जब संसद ने ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025’ को स्वीकृति देकर वर्षों से जारी अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का अंत किया है और न्याय व समानता के युग की शुरुआत की है।’’गृह मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्ति अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और न्यायसंगत होने वाली हैं। इससे निश्चित ही मुस्लिम समुदाय के गरीबों, महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा।

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 की वैधता को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की और दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है।याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधेयक में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन पर “मनमाने प्रतिबंध” लगाने के प्रावधान किये गये हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता कमजोर होगी।

अगले छह दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमाननयी दिल्ली: चार अप्रैल (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि अगले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।विभाग के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल है। आईएमडी ने बताया कि इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

चीन का पलटवार, अमेरिकी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत शुल्क लगायाबीजिंग: चार अप्रैल (भाषा) चीन ने शुक्रवार को अमेरिका पर पलटवार करते हुए वहां से आयातित सभी उत्पादों पर 34 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया। यह अमेरिका में चीन से आयात पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के जवाब में किया गया है।

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles