
इंदौर -के नंदलालपुरा में किन्नर समुदाय पर लगातार प्रताड़ना और धमकियों के बाद 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. किन्नरों ने फर्जी पत्रकारों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया. पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में कार्रवाई की बात कही. किन्नरों ने अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासन के सामने इच्छामृत्यु की मांग रखने की चेतावनी दी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में किन्नरों पर कहर बरप रहा है, जो उनका जीना मुहाल कर रहा है. आखिर फर्जी पत्रकारों के जुल्म-सितम और धमकियों बढ़ने पर सब्र का बांध टूट गया और एक साथ दो दर्जन किन्नरों ने फिनाइल पीकर खुद को मौत के मुंह में डालने का प्रयास किया. यह पीड़ा खुद किन्नरों ने बयां की हैदरअसल, इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में बुधवार देर रात किन्नर समुदाय के कई लोगों ने साथ में फिनाइल पी लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई. नंदलालपुरा डेरे के एक कमरे में उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. इसके बाद सभी किन्नर सड़क पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. किन्नरों ने बताया कि सपना हाजी, राजा हाजी, पंकज जैन और अक्षय कुमार रोज़ उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. इसके पहले कई बार पुलिस और प्रशासन के पास शिकायत की गई थी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. नेहा ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 16 साल से सपना हाजी ने बंदवा मजदूरी कराई. उसने कमाई अपने लिए रखी और जबलपुर में करोड़ों की कोठियां बनाई. वहीं, राजा हाजी के पास 50 लाख की 4 दुकानें हैं.फर्जी पत्रकार मामले में 3 महीने हो चुके हैं, लेकिन उस समय प्रतिक्रिया न मिलने के कारण किन्नर समाज बचता रहा. उनका कहना है कि जब समाज में पूजा जाने वाले समुदाय के साथ ही यह सब हो, तो लोग क्या सोचेंगे. जब फर्जी पत्रकारों की धमकियां बढ़ने लगीं और सब्र का बांध टूट गया, तब पुलिस के पास FIR दर्ज करवाई गई. किन्नरों ने बताया कि गुरुवार शाम तक यदि गिरफ्तारी नहीं होती है, तो सभी किन्नर प्रशासन के सामने इच्छामृत्यु की मांग रखेंगे.(NDTV sabhar )
निर्वाचन आयोग का प्रवर्तन एजेंसियों को बिहार चुनाव के दौरान प्रलोभनों पर अंकुश लगाने का निर्देश
नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा बलों से बिहार चुनाव के दौरान सक्रिय और निवारक कार्रवाई करने को कहा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए मादक पदार्थों, शराब और नकदी का इस्तेमाल न हो।आयोग ने कहा कि यह बैठक चुनाव में नकदी और अन्य प्रलोभनों के हानिकारक प्रभावों से निपटने के लिए एक व्यापक रुपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी।
हैदराबाद: मतदाता सूची के बारे में फर्जी जानकारी के प्रसार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
हैदराबाद: 17 अक्टूबर (भाषा) हैदराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर मतदाता सूची से जुड़ी फर्जी जानकारी प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैला रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि कुछ फिल्म अभिनेत्रियों के नाम मतदाता सूची में बदले हुए पते, तस्वीरों और अवैध मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबरों के साथ दर्ज हैं।
राजस्थान आवास बोर्ड के लिए अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण ‘सरासर घोटाला’: न्यायालय
नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान आवास बोर्ड के लिए अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण ‘‘सरासर घोटाला’’ है जिसमें ऊपर से लेकर नीचे तक सभी की मिलीभगत है।न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय के दर्जनों आदेश हैं जिनमें कहा गया है कि अधिकारी इन निर्माणों को नियमित नहीं कर सकते।

