रुपया 95.20 पर पहुंच , मजबूत होकर 94.84 डॉलर /प्रधानमंत्री का जाति जनगणना टालने का इरादा है : कांग्रेस/यूआईटी-आरजीपीवी शहडोल में70 विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट

Share

 रुपया 95.20 पर पहुंच , मजबूत होकर 94.84 डॉलर पर

मुंबई: 30 अप्रैल (भाषा)(ईएमएस) 32 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.20 पर पहुंच गया रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे मजबूत होकर 94.84 (अस्थायी) पर रहा।

प्रधानमंत्री का जाति जनगणना टालने का इरादा है : कांग्रेस

नयी दिल्ली: 30 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा है।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जाति जनगणना की मांग के लिए कांग्रेस पर ‘‘अर्बन नक्सल की सोच’’ होने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री को पार्टी के नेतृत्व से माफी मांगनी चाहिए।

7 वर्षीय मास्टर इशांक ने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक

रांची (ईएमएस)।... झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले सात वर्षीय मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित दुर्गम पाक स्ट्रेट को तैरकर पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया। लगातार 9 घंटे और 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद, इशांक ने यह उपलब्धि हासिल की है।इशांक ने 29 किमी की दूरी तय कर इतिहास रचा है। इशांक दोपहर 1 बजकर 50 मिनट में धनुषकोडी के अरिचलमुनाई (भारत) पहुंचे। जैसे ही उन्होंने रामेश्वरम की रेत पर कदम रखा, वहां मौजूद पदाधिकारियों ने इशांक का स्वागत किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडू के जय जशवंत के नाम था। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र में 28 मार्च 2019 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक 30 किमी की पाक जलडमरू मध्य की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था।

गर्मी के मौसम में आंखों का पानी न सूखे : चिकित्सकों की सलाह

नयी दिल्ली: 30 अप्रैल (भाषा) दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर चिकित्सकों ने कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को हर 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए 20 फुट दूर देखने, बार-बार पलक झपकाने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है ताकि आंखों की नमी बनी रहे।

टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 70 विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए

     यूआईटी-आरजीपीवी शहडोल में अंतिम वर्ष के मैकेनिकल एवं माइनिंग इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 70 विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि राहुल सिंह एवं उत्कर्ष नामदेव ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, भविष्य की संभावनाओं तथा औद्योगिक विकास में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इंडस्ट्री-एकेडेमिया कोलैबोरेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना की। कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया संस्थान के विशेषज्ञों एवं कंपनी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर टीएमसी के कार्यकारी निदेशक का संस्थान परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मैकेनिकल विभागाध्यक्ष आशीष खरे, माईनिंग विभागाध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, अकादमिक इंचार्ज पीएल वर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

नाला-नालियों की व्यापक सफाई के लिए विशेष अभियान

शहडोल द्वारा नगर क्षेत्र में नाला-नालियों की व्यापक सफाई के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सके। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि नगर के सभी प्रमुख एवं आंतरिक नालों की समयबद्ध और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा शुरू होने से पहले सभी जल निकासी मार्गों को व्यवस्थित करना प्राथमिकता है, जिससे शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles