न्याय के महापुजारी का घोर अहंकार-प्रियंका/भारत झुलसाने वाली भीषण लू (हीटवेव)/

Share

नई दिल्ली,(ईएमएस)।... सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत द्वारा जूनियर वकीलों को तिलचट्टे और परजीवी कहने के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताकर इस बयान को घोर अहंकार बताया और न्यायपालिका की आलोचना सहन करने की अक्षमता पर सवाल उठाया है। यह टिप्पणी तब आई जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें युवा वकीलों को वरिष्ठ वकील का दर्जा देने की मांग की गई थी। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि ये युवा तिलचट्टों की तरह हैं, जिन्हें न रोजगार मिलता है और न ही पेशे में कोई स्थान। सीजेआई ने कहा कि इसमें से कुछ मीडिया में, कुछ सोशल मीडिया में, कुछ आरटीआई कार्यकर्ता और अन्य कार्यकर्ता बनते हैं, और फिर वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इस बयान पर पलटवार कर प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि संवैधानिक महत्व और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले मुद्दों पर तीन साल से अधिक के इंतजार के बावजूद कोई फैसला न आना निंदनीय क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि नैतिकता और न्याय के महापुजारी का इस देरी पर सवाल उठाने वालों को तुच्छ राजनेता कहना घोर अहंकार है। शिवसेना यूबीटी नेता चतुर्वेदी ने कहा कि न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध युवा कार्यकर्ताओं को तिलचट्टे और परजीवी कहना, हमारी न्यायपालिका की आलोचना को सीधे तौर पर सहन करने की अक्षमता को और साबित करता है। नयी दिल्ली: 16 मई (भाषा) प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को अपने ‘परजीवी’ संबंधी बयान पर कड़े शब्दों में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि मीडिया में आई खबरों से उन्हें ‘दुख’ हुआ है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने युवाओं की आलोचना की है।

नई दिल्ली(ईएमएस)। देश के विभिन्न हिस्सों में इस समय मौसम के कई अलग-अलग और विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ उत्तर और मध्य भारत झुलसाने वाली भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में आने की कगार पर है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इस बीच, भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस बार तय समय से लगभग एक सप्ताह पहले यानी 26 मई तक केरल तट पर दस्तक देने की प्रबल संभावना है, जबकि इसकी सामान्य तिथि 1 जून होती है।  इस आंधी-पानी के बीच राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि राज्य में 16 से 21 मई के बीच भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है, खासकर 18 और 19 मई को गंभीर लू चलने की आशंका है।

नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण और डीजल-पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बीच राहत की एक नई किरण दिखाई दे रही है। दिल्ली सरकार जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को जमीन पर उतारने की तैयारी में है। पिछले महीने ही इस नीति का मसौदा (ड्राफ्ट) आम जनता और विशेषज्ञों के सुझावों के लिए जारी किया गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संकेत दिए हैं कि इस नीति को बेहद व्यवस्थित तरीके से अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा।

बस में सवार चार वर्षीय बच्चे की आग की चपेट में आने से मौत

 शाजापुर (ईएमएस)।... जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी होटल पर चाय-नाश्ते के लिए खड़ी हुई इन्दौर से ग्वालियर जा रही यात्री बस इंटरसिटी एक्सप्रेस में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई । आग लगने से बस में सवार एक चार वर्षीय बच्चे की जलने से मौत हो गई। आग लगते ही बस में अफरातफरी मच गई, जिसके चलते शिवपुरी निवासी अन्य पिता अभिषेक जैन बस में ही रह गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अन्य को सीट के नीचे से जली हुई अवस्था में निकाला गया। जलने से अन्य का कंकाल रह गया। बस में से निकालने के बाद बच्चे के शव को जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।बस में सवार यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से खिड़की तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस में आपातकालीन गेट भी नहीं था, इसके अलावा बस में अग्निशमन यंत्र की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। बस चालक और क्लिनर मौके से फरार हो गए।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles