
‘आज्ञाकारी सेवक’: भारतीय नाविकों की मौत के बाद US के बयानों पर राहुल ने PM मोदी पर निशाना साधा
भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और संप्रभुता को “कमज़ोर” किया है।कांग्रेस
नई दिल्ली: (14 जून)
अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद US के बयानों को लेकर कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि “कमज़ोर PM” एक “आज्ञाकारी सेवक” की तरह बात सुनते हैं और “आदेशों का पालन” करते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी तीन भारतीय नाविकों की मौत पर प्रधानमंत्री की “चुप्पी” को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस बात का कोई सबूत नहीं चाहिए कि उन्होंने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और संप्रभुता को “कमज़ोर” किया है।कांग्रेस ने यह भी कहा कि भारत को US ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर की आने वाली यात्रा टाल देनी चाहिए और ज़ोर देकर कहा कि कोई भी स्वाभिमानी देश “धौंस जमाने वालों” के खिलाफ अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सिर्फ़ फ़ोन कॉल और प्रेस बयानों से कहीं ज़्यादा कदम उठाएगा।
फ्रांस में आयोजित भारत इनोवेट्स 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने आज पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स, नीस में संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन किया। ‘भारत इनोवेट्स’ तीन दिन का एक कार्यक्रम है जो भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स, शोधकर्ताओं और इन्वेस्टर्स को वैश्विक इनोवेशन फंड्स और फुटप्रिंट वाले लोगों के साथ एक मंच पर लाता है। यह वैश्विक स्तर पर भारत की बेहतरीन डीप प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करता है, जिसमें वैश्विक महत्व के 13 अहम प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में 120 क्रांतिकारी स्टार्टअप्स और 20 से अधिक बेहतरीन संस्थान शामिल हैं। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 350 से अधिक प्रमुख निवेशक और वेंचर कैपिटलिस्ट भी हिस्सा ले रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों का उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और फ्रांस वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने वाले पुराने साझेदार रहे हैं। 14 JUN 2026 PIB Delhi
यमुना कार्य बल ने गश्त और नदी के कायाकल्प का काम शुरू किया
नयी दिल्ली: 14 जून (भाषा) दिल्ली में यमुना नदी के कायाकल्प के हिस्से के रूप में प्रादेशिक सेना के अधिकारियों और जवानों से तैयार किये गये यमुना कार्य बल ने गश्त और अन्य कार्य शुरू कर दिए हैं।इस कार्य बल ने रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में यमुना नदी के किनारे सफाई के बड़े अभियान में हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने बिदादी परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवकुमार पर निशाना साधा
मांड्या: 14 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बेंगलुरु दक्षिण जिले के बिदादी में प्रस्तावित ‘ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप’ (जीबीआईटी) परियोजना को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर रविवार को निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र के फायदे के लिए और किसानों के खिलाफ काम कर रही है।मांड्या में संवाददाताओं से बातचीत में कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार टाउनशिप परियोजना के लिए उपजाऊ कृषि भूमि का जबरदस्ती अधिग्रहण कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस परियोजना का बड़े पैमाने पर विरोध होने के बावजूद किसानों को डराया-धमकाया जा रहा है।
तनाव के चलते लागत बढ़न दामों में 50 फीसदी इजाफा हुआ-सड़कें रिपेयर नहीं
विटुमेन के दामों में 40 से 50 फीसदी इजाफे के चलते रिपेयर नहीं हो पा रही कई किमी की सड़कें
नई दिल्ली,(ईएमएस)। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच तनाव के चलते कच्चे तेल और माल ढुलाई की लागत बढ़ने के चलते दिल्ली में विटुमेन के दामों में करीब 40 से 50 फीसदी इजाफा हुआ है। इसके चलते दिल्ली की 68.6 फीसदी 961 किमी सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। सरकार ने सीआरआईएफ के तहत 300 किमी लंबी 153 बनी सड़कों की मरम्मत करने की योजना बनाई है। पिछले साल टेंडर भी हो चुका था लेकिन बिटुमेन में दामों में उछाल के चलते सड़कें रिपेयर नहीं हो पाई। पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी लंबी सड़कों में से 961 किमी लंबी सड़कों की मरम्मत इसके चलते पिछले साल से नहीं हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 283 किमी लंबी सड़कों की रिपेयरिंग के लिए पीडब्ल्यूडी ने जीन वाइज टेंडर किया गया था। इन सड़कों की रिपेयरिंग मार्च 2027 तक पूरी करनी थी, लेकिन बिटुमेन के दाम बढ़ने के चलते बीच में ही काम रुक गया है। 20 किमी लंबी ऐसी सड़कें हैं, जिनका मेंटिनेंस पीरियड पांच साल से कम है लेकिन इनकी हालत बेहद जर्जर है। इन सड़कों की भी रिपेयरिंग नहीं हो पा रही है। 258 किमी लबी सड़कों को माइको सर्वोसिग करनी थी, लेकिन बिटुमेन महंगा होने से उनका काम भी नहीं हो पा रहा है। पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी लंबी सड़कों में से 961 किमी लबी सड़कों की रिपेयरिग कठिन है क्योंकि बिटुमेन महंगा हो गया है।

