नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 270 हुई : पुलिस/परिसीमन मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह-खरगे/स्वाइन फ्लू की संख्या बढ़कर 2612/राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए दो प्रशिक्षण अधिकारियों का चयन

Share

खरगे का प्रधानमंत्री को पत्र, परिसीमन मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह दोहराया

नयी दिल्ली: 27 अगस्त (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि परिसीमन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और किसी भी प्रस्ताव को संसद में पेश करने से पहले सभी राजनीतिक दलों तथा राज्य सरकारों को उस पर विस्तार से अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।खरगे ने पत्र में कहा, ‘‘मैं अपने पहले के अनुरोध को दोहराना चाहता हूं कि परिसीमन से संबंधित आपके मन में जो भी प्रस्ताव हैं, उन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं और सभी राजनीतिक दलों तथा राज्य सरकारों को ऐसे प्रस्तावों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दें।’’

दिल्ली में एच1एन1 के 166 नए मामले आए, कुल संख्या 2,612 हुई

नयी दिल्ली: 27 अगस्त (भाषा) दिल्ली में बीते 24 घंटे में एच1एन1 के 166 मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई है। सरकार के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।‘पीटीआई-भाषा’ को मिले आंकड़ों के अनुसार, इन्फ्लुएंजा-ए के मामलों की कुल संख्या भी बढ़कर 3,300 हो गई है जो बुधवार को 3,177 थी।

भाजपा ने  युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया, ‘झूठ की गूंज’ वेबसाइट का हवाला दिया

नयी दिल्ली: 27 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को एक वेबसाइट का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। यह वेबसाइट उनके ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के दौरान दिए गए बयानों की सच्चाई की जांच (फैक्ट-चेक) करने का दावा करती है। पार्टी ने कहा कि अब उनके ‘झूठ’ का जवाब तथ्यों के साथ दिया जाएगा।पार्टी ने गांधी पर जोरदार हमला करने के लिए अपने कई प्रवक्ताओं को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि गांधी की बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति ‘निराशा और ईर्ष्या’ से प्रेरित हैं।

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 270 हुई : पुलिस

काठमांडू: 27 अगस्त (भाषा) नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 270 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि अधिकारी लापता हजारों लोगों की तलाश में युद्धस्तर पर जुटे हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए दो प्रशिक्षण अधिकारियों का चयन

मध्यप्रदेश के दो अधिकारियों को स्थान मिला है। प्रदेश से श्रीमती रीना गुप्ता, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उज्जैन तथा श्रीमती ज्योतिबाला राठौर, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), इंदौर ,का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है। भारत सरकार द्वारा जारी सूची में दोनों अधिकारियों को मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है।श्रीमती रीना गुप्ता का चयन दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है। उन्होंने दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं श्रीमती ज्योतिबाला राठौर का चयन व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं उद्यमिता विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 का सम्मान समारोह 5 सितंबर 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles