विपक्ष के हाथ में बड़ा हथियारः राहुल गांधी

Share

नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता)What did UN chief's spokesperson say on Rahul Gandhi's defamation case  verdict | Latest News India - Hindustan Times कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा की अपनी सदस्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई पर समर्थन के लिए विपक्षी दलों का आभार
व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि इस कार्रवाई ने विपक्ष को एक बड़ा हथियार पकड़ा दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ विपक्ष के साथ काम करने की इच्छा जताई है। श्री गांधी ने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने की अधिसूचना के एक दिन बाद, यहां पार्टी मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी दलों से उन्हें मिल रहे व्यापक समर्थन के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, “में सभी विपक्षी दलों का आभार व्यक्त करता हूं। हम सब मिलकर काम करेंगे।”
श्री गांधी ने कहा, “इस एक्शन (मुझे सदस्यता से अयोग्य किए जाने की कार्रवाई) ने विपक्ष को एक बड़ा हथियार पकड़ा दिया है, क्योंकि जनता जानती है कि अडानी जी ‘भ्रष्ट’ व्यक्ति है। जनता खुद सवाल उठा रही है कि इस ‘भ्रष्ट’ व्यक्ति को प्रधानमंत्री क्यों बचा रहे हैं?”
श्री गांधी के अनुसार, “भाजपा के लोग कह रहे है कि अडानी पर आक्रमण देश पर आक्रमण है, तो क्या देश अडानी है। और अडानी देश हैं।”

राहुल का अयोग्य ठहराया जाना भाजपा के लिए ‘आत्मघाती गोल’ : थरूरCould Spark National Crisis": Shashi Tharoor Seeks More Jabs For Kerala

तिरुवनंतपुरम, 25 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया ‘आत्मघाती गोल’ है।.उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस मुद्दे का आखिरकार विपक्षी दलों और राहुल गांधी को ही फायदा मिलेगा।.

भोपाल, 25 मार्च (भाषा) लोकसभा सदस्य के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ मध्य प्रदेश में MP: Lunch at Rs 2,000/Plate, Tea Rs 400/Cup; CM Spent Rs 9 Cr on  'Extravagant' Events | NewsClickपार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर और उस पर ताला लगाकर शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रखा।विरोध का उपहास उड़ाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने जब बयान दिया था, तब उन्हें अपने मुंह पर ताला लगा लेना चाहिए था, क्योंकि उसी बयान के कारण उन्हें मानहानि का दोषी ठहराया गया है।.


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles