
हटाए गए 65 लाख नाम मंगलवार तक EC वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं सुप्रीम कोर्ट ने प्रचार-प्रसार का दिया आदेश
बिहार में जारी वोटर लिस्ट एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। SC ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि बिहार में वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम मंगलवार तक EC की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नाम हटाने के कारण भी बताए जाए।सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इस सूची का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए ताकि हर मतदाता इसे देख सके। कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों के नाम गलती से हटा दिए गए हैं, वे अपने आधार कार्ड की एक प्रति के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। वोटर लिस्ट से हटाए गए लोगों की बूथवार लिस्ट संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों पर भी लगाई जाएगी। इसके अलावा पंचायत कार्यलयों और ब्लॉक विकास कार्यालयों पर प्रदर्शित की जाएगी। ताकि लोग आसानी से अपना नाम देख सके।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है- बिहार में जिन 65 लाख लोगों के नाम काटे गए, उनके नाम बताए जाएं। साथ ही, ये भी बताया जाए कि उनके नाम क्यों काटे गए? वहीं, आधार कार्ड को भी मान्य दस्तावेज के रूप में रखा जाए। अब चुनाव आयोग की धांधली खुलकर सामने आएगी। SIR के नाम पर जो वोट चोरी का खेल किया गया है, उसकी सारी पोल खुल जाएगी
वोटर अधिकार यात्रा’ के जरिए ‘वोट चोरी’ के खिलाफ सीधी लड़ाई शुरू कर रहे हैं: राहुल
नयी दिल्ली: 14 अगस्त (भाषा)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 17 अगस्त को वह अपनी ‘‘वोटर अधिकार यात्रा’’ के जरिये कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ बिहार की धरती से सीधी लड़ाई शुरू करेंगे।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि यह केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।
किश्तवाड़ में बादल फटने से लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद : राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली: 14 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना की।अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर चशोती गांव में बादल फटने से दो सीआईएसफ जवानों सहित कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है।

