मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

Share

दिल्ली के 24 घंटे बिजली, अग्निवीर योजना को बंद करना...अरविंद केजरीवाल ने किए 10  चुनावी वादे, देखें लिस्ट - Ghamasan Newsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ का ऐलान करने जा रहे हैं. मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं. मैंने अभी INDIA गठबंधन के दूसरे साथियों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है. मैं यह गारंटी लेता हूं कि INDIA गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो.दिल्ली के मुख्यमंत्री  ने कहा, 10 गारंटी में से पहली गारंटी ये है कि हम देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे. देश में 3 लाख मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है. हमारा देश मांग से अधिक बिजली का उत्पादन कर सकता है. हम सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे. इसमें 1.25 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे.
दूसरी गारंटी –  हम सभी के लिए अच्छी और उत्कृष्ट निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करेंगे. सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देंगे.तीसरी गारंटी बेहतर स्वास्थ्य सेवा है. हम सभी के लिए अच्छे इलाज की व्यवस्था करेंगे. हर गांव, हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे.चौथी गारंटी – हमारी चौथी गारंटी है ‘राष्ट्र सर्वोपरि’. चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है लेकिन हमारी केंद्र सरकार इससे इनकार कर रही है. हमारी सेना में बहुत ताकत है. देश की जितनी भी जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है उसे मुक्त कराया जाएगा. इसके लिए जहां एक तरफ कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे वहीं सेना को इस संबंध में जो भी कदम उठाना हो उसे उठाने की पूरी आजादी दी जाएगी. अग्निवीर योजना वापस ले ली जाएगी.छठी गारंटी किसानों के लिए है. स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर किसानों को उनकी फसल का MSP के आधार पर पूरा दाम दिलाया जाएगा.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारी 7वीं गारंटी है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा जो कई दशकों से दिल्ली के लोगों का हक है.हमारी 8वीं गारंटी है बेरोजगारी.हमारी 9वीं गारंटी है भ्रष्टाचार खत्म करना है. भाजपा की वॉशिंग मशीन इस देश में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा कारण है.प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, व्यापारियों के लिए हमारी 10वीं और आखिरी गारंटी. GST को PMLA से बाहर किया जाएगा, GST का सरलीकरण किया जाएगा.

नयी दिल्ली: 12 मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मातृ दिवस पर सभी माताओं को प्रणाम किया और शुभकामनाएं दीं।फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता ने एक वीडियो साझा किया जिसमें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उनकी मां सोनिया गांधी और कई अन्य महिलाओं के साथ हुई उनकी बातचीत भी शामिल है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles