गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए:आप//महिला सिपाही ने थप्पड़ मारा-सांसद कंगना

Share

नयी दिल्ली: छह जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था और उन्होंने संकेत दिया कि सत्तारूढ़ पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ को पूरा समर्थन दिया है।

नयी दिल्ली: छह जून (भाषा) अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली जाते वक्त चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला सिपाही ने उन्हें थप्पड़ मारा और उनके साथ गाली-गलौज की।कंगना ने ‘पंजाब में आतंक और हिंसा में हैरान करने वाली वृद्धि’ शीर्षक से एक वीडियो बयान पोस्ट किया।

नयी दिल्ली: छह जून (भाषा) दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी के लिए अधिक पानी छोड़ने का निर्देश देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और इसे दिल्ली की जनता की ‘जीत’ बताया।उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि उसके पास उपलब्ध 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी जल संकट से जूझ रही दिल्ली के लिए छोड़ा जाए।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles