
—–
शहडोल 6 जून 2024- कलेक्टर तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नगरीय निकायों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्य किये जाएगें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल अक्षत बुंदेला ने जानकारी दी है कि 07 जून को घर-घर जनसम्पर्क करना और जिन घरों में रेन वाटर हार्वेटिंग बने हैं उनकी सफाई मरम्म्त तथा जल संरचनाओं के अत्यधिक दोहन को रोकने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, 08 जून को ए.एस.पी. बंगले के बगल के तालाब की साफ-सफाई तथा पौधरोपण का कार्य किया जाएगा, 09 जून केा पैनाग तालाब में कलश यात्रा का आयोजन एवं नगरपालिका सभागार में नगर स्तरीय जल संरक्षण विषय पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, 10 जून को शिवम कालोेनी, बड़ी भीट तालाब में सफाई, पिचिंग का कार्य, 11 एवं 12 जून को मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ श्रेणी अंतर्गत तालाब की साफ-सफाई का कार्य, 13 जून को सिटी टैंक तालाब सफाई कार्य, 14 जून को वर्षा ऋतु के दौरान जल भराव को व्यवस्था करना जिससे लोगों के घरों मे पानी न जाए, 15 जून को वार्ड 16 के प्रहलाद तलैया में सफाई, पिचिंग का कार्य, 16 जून को 09 जून केा आयेाजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्थानीय सम्मेलन के माध्यम से नगरपालिका सभागार अथवा मानस भवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

