एनडीए सत्ता पाने के लिए एक साथ आए दलों का समूह नहीं -मोदी

Share

नयी दिल्ली: 7 जूनlalu prasad yadav summoned by cbi in land for job scam after inquiry with  Rabri Devi newstrack hindi samachar bihar news india news | Land For Job  Scam Case: नौकरी के बदले समाचार एजेंसी भाषा के अनुसारकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों की कथित संलिप्तता वाले नौकरी के बदले जमीन घोटाले के सिलसिले में अपना अंतिम आरोप पत्र शुक्रवार को दाखिल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सीबीआई द्वारा विशेष अदालत को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट में उन सभी रेलवे जोन को शामिल किया गया है, जहां लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जमीन लिये जाने के एवज में नौकरी दी गई थी।

 

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी अगली सरकार के सभी निर्णयों में सर्वसम्मति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे और उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए एक संगठित गठबंधन है जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है।भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए मोदी ने यह भी कहा कि अगले 10 वर्षों में एनडीए सरकार सुशासन, विकास, जीवन की गुणवत्ता और आम नागरिकों के जीवन में न्यूनतम हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करेगी।उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास इस गठबंधन के मूल में है और वे ‘सर्व पंथ समभाव’ (सभी संप्रदाय समान हैं) के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले एनडीए नेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्हें इस जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम करने वाले लाखों जमीनी कार्यकर्ताओं को सलाम करना चाहिए।”यह हमारे देश के इतिहास में सबसे सफल गठबंधन है। इसने तीन सफल कार्यकाल पूरे किए हैं और अब अपने चौथे कार्यकाल में प्रवेश कर रहा है।उन्होंने कहा, “एनडीए सत्ता पाने के लिए एक साथ आए दलों का समूह नहीं है, यह ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है।”

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल का नेता, भाजपा संसदीय दल का नेता और लोकसभा में भाजपा का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मोदी ने आडवाणी से मुलाकात की।आडवाणी से मुलाकात के बाद वे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जोशी के आवास पर गए।

ठाणे: बिना वैध दस्तावेजों के देश में कथित तौर पर अधिक समय तक रहने के आरोप में नौ बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक महिला को उनकी मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है, यह जानकारी एमबीवीवी पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी।नया नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीरा रोड के शांति नगर और गीता नगर इलाकों में अवैध रूप से रह रही नौ बांग्लादेशी महिलाओं को बुधवार को छापेमारी के बाद पकड़ा गया।अधिकारी ने बताया, “उन्हें शरण देने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में घर के मालिक की तलाश है। हमने उन पर भारतीय दंड संहिता, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए हैं।”


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles