
मुंबई: 24 फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बीच रुपया सोमवार को चार पैसे टूटकर 86.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने कहा कि राजा भोज की धरती पर निवेशकों और व्यापार जगत के दिग्गजों का स्वागत करना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम महत्वपूर्ण था, क्योंकि विकसित भारत की यात्रा में विकसित मध्य प्रदेश की आवश्यकता है। उन्होंने शिखर सम्मेलन के शानदार आयोजन के लिए मध्य प्रदेश सरकार को बधाई दी।एमपी में डबल इंजन सरकार बनने के बाद विकास की गति भी जैसे डबल हो गई है। केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर एमपी के विकास में, देश के विकास में जुटी है।
चुनाव के समय मैंने कहा था कि अपने तीसरे टर्म में हम तीन गुना तेज़ी से काम करेंगे। ये स्पीड हम, साल 2025 के पहले 50 दिनों में भी देख रहे हैं। इसी महीने हमारा बजट आया है। इस बजट में, भारत की ग्रोथ के हर catalyst को हमने energise किया है। हमारा मिडिल क्लास, सबसे बड़ा टैक्स पेयर भी है, ये सर्विस और मैन्युफेक्चरिंग के लिए डिमांड भी क्रिएट करता है। इस बजट में मिडिल क्लास को Empower करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। हमने 12 लाख रुपए तक की इनकम को टैक्स फ्री किया है, टैक्स स्लैब्स को री-स्ट्रक्चर किया है। बजट के बाद RBI ने भी ब्याज दरें घटाई हैं। यहां आएं हैं तो उज्जैन में महाकाल महालोक देखने ज़रूर जाएं, आपको महाकाल का आशीर्वाद भी मिलेगा, और देश, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को कैसे expand कर रहा है, इसका अनुभव भी मिलेगा।मोदी ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां सृजित होंगी।प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का भी अनावरण किया, जिनका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है।मोदी ने कहा, ‘‘ बेहतरीन प्रतिभाओं और संपन्न उद्योगों के साथ, मध्य प्रदेश एक पसंदीदा व्यवसाय स्थल बन रहा है।’’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व बैंक ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए राज्य की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में आयोजित ‘निवेश मध्य प्रदेश – वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने यह बात कही।उन्होंने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई है।’मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में क्रांति लाने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान निधि के 6 वर्ष पूर्ण होने पर देश के समस्त किसान भाई -बहनों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लगातार किसानों को सशक्त बनाने के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें, अन्नदाताओं को सीधे बैंक में आर्थिक सहायता पहुंचाना, एमएसपी पर खरीदी, कृषि बजट में बढ़ोत्तरी सहित किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के अन्य प्रयास शामिल हैं।
भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर उनके हालिया महाकुंभ व्यंग्य के लिए निशाना साधा और कहा कि बिहार के लोग हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने वाले “जंगल राज के नेताओं” को कभी माफ नहीं करेंगे।मोदी ने प्रसाद का नाम लिए बिना यह टिप्पणी की, जिन्होंने हाल ही में महाकुंभ को “फालतू” (अर्थहीन) कहने पर विवाद खड़ा कर दिया था।।प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार के प्रयासों से डेयरी क्षेत्र को मजबूती मिली है, जिससे देश में दूध उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। इसके अलावा, उन्होंने मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की, जिससे विशेष रूप से बिहार के किसानों को लाभ होगा। बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर, प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में चार नए पुलों के निर्माण के लिए 1,100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी, जिसका उद्देश्य कनेक्टिविटी को बढ़ाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
नयी दिल्ली: 24 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिकी एजेंसी यूएसएड की फंडिंग से जुड़े विवाद के बीच सोमवार को दावा किया कि वित्त मंत्रालय की वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘झूठ’’ पूरी तरह से उजागर हो गया है।भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल पर भारत के लोकतंत्र को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विदेशी दानदाताओं के दखल का बचाव करने का आरोप लगाया।

