सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान /धोखाधड़ी में पूर्व सेबी प्रमुख बुच, अन्य5 के खिलाफ एफआईआर //

Share

मुंबई: 2 मार्च (भाषा) विशेषज्ञों का कहना है कि सेबी प्रमुख माधबी बुच को अडानी जांच से खुद को अलग  कर लेना चाहिए था  शेयर बाजार ‘धोखाधड़ी’ मामले में पूर्व सेबी प्रमुख बुच, पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेशएक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और विनियामकीय उल्लंघन के संबंध में शेयर बाजार नियामक सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।मुंबई स्थित विशेष एसीबी अदालत के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने शनिवार को पारित आदेश में कहा, “प्रथम दृष्टया विनियामकीय चूक और मिलीभगत के सबूत हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।”

PIB Delh  पंचायती राज मंत्रालय पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस कार्यशाला में 4 मार्च 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली मे”सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान” आरंभ किया जाएगा।सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान एक महत्‍वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण को सशक्‍त करना है। यह उनकी नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमताओं को बढ़ाने और जमीनी स्तर पर शासन में उनकी भूमिका को मजबूत करने पर केंद्रित है। ग्रामीण स्थानीय शासन में महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए पंचायती राज मंत्रालय ने उनकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने और निर्णय लेने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक रणनीति तैयार की है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले, पहली बार, पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के सभी तीन स्तरों से निर्वाचित महिला प्रतिनिधि सार्थक और कार्रवाई-उन्मुख संवाद में शामिल होने के लिए एक राष्ट्रीय मंच पर एकत्रित होंगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अलग-अलग पृष्ठभूमि से 1,200 से अधिक पंचायत महिला नेता भाग लेंगी। इस कार्यक्रम की एक मुख्‍य विशेषता विभिन्‍न राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों की पंचायतों की महिला नेताओं, जिन्‍होंने ग्रामीण स्‍थानीय स्‍वशासन में उल्‍लेखनीय कार्य किया है, उनका सम्‍मान करना है। इस कार्यशाला में महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की क्षमता निर्माण के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण मॉड्यूल का भी शुभारंभ किया जाएगा साथ ही पंचायत निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए लिंग आधारित हिंसा और हानिकारक प्रथाओं से निपटने के लिए कानून पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles