वनों का निजीकरण,यानि जंगलों से आदिवासियों को हटाना : कांग्रेस/ डॉलर 87.34 रुपया पर बंद हुआ

Share

नयी दिल्ली: 3 मार्च (भाषा) Ranchi LIVE - बड़ी खबर : वन भूमि का स्वामित्व निजी कंपनियों को सौंपने की  तैयारी कर रही है सरकार, विरोध तेज : केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु ...कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार 40 प्रतिशत वनों का निजीकरण करने की तैयारी में है तथा वह जंगलों से आदिवासियों को हटाना चाहती है।अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने यह दावा भी किया कि छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल में ‘वन अधिकार अधिनियम’ के उल्लंघन का सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिल रहा है।

नयी दिल्ली: 3 मार्च (भाषा)दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को फैसला सुनाया कि किसी भी विधायक को निलंबित या मार्शल के जरिए सदन से बाहर किए जाने पर उसे विधानसभा परिसर पूरी तरह से खाली करना होगा।विधानसभा अध्यक्ष ने यह व्यवस्था इस विवाद के बाद दी है कि क्या निलंबित विधायक विधानसभा परिसर के कुछ क्षेत्रों, जैसे लॉन और नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में रह सकते हैं या नहीं।

 

मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 87.34 (अनंतिम) पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अस्थिर घरेलू शेयर बाजारों और विदेशी फंडों की निरंतर निकासी के कारण निवेशकों की उत्साहपूर्ण भावना सीमित रही।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.36 पर खुला और सत्र के दौरान व्यापक दायरे में घूमता रहा, जिसने इंट्राडे के उच्चतम स्तर 87.25 और निम्नतम स्तर 87.41 को छुआ। 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles