
निर्वाचन आयोग का स्पष्टीकरण दोहराव को “घोटाला” : तृकां नयी दिल्ली: मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक के दोहराव पर निर्वाचन आयोग के स्पष्टीकरण को ‘‘ढकोसला तथा परदा डालने की कोशिश’’ करार देते हुए इसे खारिज कर दिया और आयोग के ही दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि दो पहचान-पत्रों पर एक ही नंबर नहीं हो सकता।तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को क्रमांक के दोहराव को “घोटाला” करार देते हुए कहा था कि निर्वाचन आयोग को 24 घंटे के भीतर इस भूल को स्वीकार करना चाहिये।
मोदी ने ‘वंतारा’ की सराहना की, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल ‘वंतारा’ की सराहना की, जिसका उन्होंने इस सप्ताह दौरा किया, और लोगों से जानवरों के प्रति दयालुता पर ध्यान देने का आग्रह किया।मोदी ने रविवार को गुजरात के जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वंतारा का दौरा किया।3,000 एकड़ में फैला वंतारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर रिफाइनरी परिसर में स्थित है। यह एक बचाव केंद्र है जो बंदी हाथियों और वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित है, जो दुर्व्यवहार और शोषण से बचाए गए जानवरों को अभयारण्य, पुनर्वास और चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।
नयी दिल्ली: 4 मार्च (भाषा)सरकार ने रिलायंस, बीपी से ओएनजीसी के ब्लॉक से आई गैस के लिए 24,500 करोड़ रुपये की मांग कीसरकार ने अपने क्षेत्र के पास स्थित गैस ब्लॉक से प्राकृतिक गैस के उत्पादन और बिक्री से हुए लाभ पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी साझेदार फर्म बीपी को 2.81 अरब डॉलर (लगभग 24,500 करोड़ रुपये) की मांग का नोटिस भेजा है।सरकार ने यह नोटिस 14 फरवरी को आए दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भेजा है। उच्च न्यायालय ने एक अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण के उस फैसले को पलट दिया था जिसमें रिलायंस और बीपी को नजदीकी ब्लॉक से निकाली गई गैस के लिए किसी भी हर्जाने की देनदारी नहीं बताई गई थी।

