
जरदारी राष्ट्रपति बने रहेंगे, सेनाध्यक्ष ने इस पद की इच्छा नहीं जताई: शहबाज शरीफइस्लामाबाद: 12 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पद छोड़ने के लिए मजबूर करने और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के इस पद पर काबिज होने के आकांक्षी होने के कयासों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये बातें महज ‘अटकलें’ हैं।शरीफ ने शुक्रवार को ‘द न्यूज’ अखबार से बातचीत में कहा,‘‘फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कभी राष्ट्रपति बनने की इच्छा नहीं जताई है और न ही ऐसी कोई योजना है।’’
न्यायालय के अंतरिम आदेश को मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं, भ्रम ना फैलाएं:कांग्रेस
नयी दिल्ली: 12 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश को लेकर भ्रम और दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है, जबकि निर्वाचन आयोग तथा दूसरे संबंधित पक्षों के पास फिलहाल इसे मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड को स्वीकार किया जाएगा।
मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री निवेश आकर्षित करने को 13-19 जुलाई तक दुबई, स्पेन का दौरा करेंगेभोपाल: 12 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 से 19 जुलाई के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई और स्पेन का दौरा करेंगे ताकि राज्य को एक प्रमुख निवेश स्थल के रूप में प्रदर्शित किया जा सके। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वह निवेश आकर्षित करने के लिए कंपनियों के साथ बातचीत करेंगे और मध्यप्रदेश की अनुकूल नीति पर प्रकाश डालेंगे।
PIB Delhi
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन भारत के लिए वरदान है। विकसित भारत के निर्माण का महायज्ञ उनके नेतृत्व में चल रहा है। सभी क्षेत्रों में बहुत व्यापक काम हो रहा है। रोजगार की दृष्टि से देखें तो प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह कार्यकाल स्वर्णिम काल है। 25 करोड़ से ज़्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। उन्होंने गरीबी को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया है।“रोजगार मेले के माध्यम से देशभर में आज 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

