
लाल किला विस्फोट: दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की
नयी दिल्ली: 11 नवंबर (भाषा) लाल किले के पास हुए धमाके को दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी में ‘बम विस्फोट’ करार दिया गया और इस घटना में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी हमले की साजिश व सजा से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।लालकिला विस्फोट: 13 मृतकों में टैक्सी चालक और सौंदर्य प्रसाधन की दुकान का मालिक शामिल
जन्मदिन उपलक्ष्य भूटान में प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के चौथे नरेश महामहिम के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ एकजुटता के भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए भूटान की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दिल्ली में हुई दुखद घटना के बाद, भूटान की जनता ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए एक अनोखी प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने करुणा और एकता के इस अप्रतिम कार्य की सराहना करते हुए कहा, “मैं इस भाव प्रदर्शन को कभी नहीं भूलूंगा”मोदी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाएंगी।
अंगोला में राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली विस्फोट के बारे में जानकारी ली
नयी दिल्ली: 11 नवंबर (भाषा) अंगोला में मौजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को फोन पर बात की और दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बारे में जानकारी ली।राष्ट्रपति इस समय अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर हैं।
दिल्ली ब्लास्ट केस NIA को सौंपा गया
नई दिल्ली: (11 नवंबर)
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय (MHA) ने मंगलवार को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दी है।यह साफ संकेत है कि सरकार इस ब्लास्ट को, जिसमें अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, एक आतंकी हमला मान रही है, क्योंकि NIA को सिर्फ आतंकी मामलों की जांच करने का ही अधिकार हैएक सूत्र ने कहा, “ब्लास्ट केस NIA को सौंप दिया गया है।”यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ब्लास्ट के बाद राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के कुछ घंटे बाद आया।शाह ने मंगलवार दोपहर को एक और सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई है।गृह मंत्री ने कहा है कि टॉप जांच एजेंसियां ब्लास्ट की जांच कर रही हैं और वे इस घटना की गहराई से जांच करेंगी।अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में ब्लास्ट हुआ, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए और कई गाड़ियां जल गईं। वहीं, घटना पर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है.

